(प्रमोद बाबू झा) चाकघाट रीवा। उत्तर प्रदेश सीमा से लगा नगर परिषद चाकघाट बस स्टैंड की स्थिति दिन-प्रतिदिन निरंतर खराब होती जा रही है। स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवियों, यात्रियों, आम नागरिकों ने बताया कि यह सुव्यवस्थित यातायात के लिए नहीं बल्कि निर्माण मटेरियल डंपिंग और निजी उपयोग के लिये बनता जा रहा है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में अधिकारियों के समक्ष पूर्व में शिकायतें भी पहुंचाई गई इसके बावजूद व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदार मौन बने हुये है विशेष प्रतिनिधि ईशू केसरवानी से की गयी जन…
Read Moreदुनिया में सबसे मूर्ख Voters भारत में रहते हैं, जो अनपढ़ Leaders को Vote देते हैं”?
“दुनिया में सबसे मूर्ख Voters भारत में रहते हैं, जो अनपढ़ Leaders को Vote देते हैं” — इस कथित बयान को लेकर Social Media पर बहस तेज हो गई है। कुछ लोग इसे Indian Democracy और Voters का अपमान बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे Political System पर की गई तीखी टिप्पणी के रूप में देख रहे हैं। India दुनिया का सबसे बड़ा Democracy है, जहां करोड़ों लोग अपने Voting Rights का इस्तेमाल करके Government चुनते हैं। Democracy की सबसे बड़ी ताकत जनता का Vote होता है और यही…
Read Moreजनसेवा का संकल्प ही हमारा धर्म है, और जनविश्वास ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति ।
प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा। आचार्य हरि कृष्ण शुक्ला गुरुजी को जानकारी प्राप्त हुई कि यमुनापार क्षेत्र के प्रसिद्ध ग्राम मझियारी का एक युवक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती है, जहाँ उसके पैर का ऑपरेशन हुआ है। यह समाचार मिलते ही गुरुदेव प्रातःकाल स्वयं अस्पताल पहुँचे, घायल युवक का कुशल-क्षेम जाना तथा परिजनों को ढाढ़स बंधाया। उपचार पर अत्यधिक व्यय होने की स्थिति को देखते हुए गुरुदेव ने अपने सामाजिक एवं प्रशासनिक संबंधों का सदुपयोग कर अस्पताल प्रबंधन से वार्ता…
Read Moreहिन्दी पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार के मन की बात
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर समस्त देशवासियों को राष्ट्राभिनंदन। मित्रों लगभग इकत्तालिस वर्ष से पत्रकारिता और साहित्य सेवा से हमारा जुड़ाव रहा है। प्रिंट मीडिया में साप्ताहिक बोलती दीवारें रीवा मप्र अपराध निरोधक टाइम्स दिल्ली के चीफ ब्यूरो अंतर्राज्यीय सीमा छेत्र १९९८मे साप्ताहिक प्रमोद एक्सप्रेस का प्रकाशन संपादक बतौर दैनिक कीर्ति क्रान्ति रीवा भोपाल ।दैनिक न्यायाधीश दैनिक अमृत प्रभात युनाइटेड भारत डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट भारतीय सहारा।और वर्तमान में दैनिक सहज स्वराज्य प्रयागराज से जुड़े हैं ।१९८८मे हमारी लिखी दहेज पर एक काव्य रचना सुनो दहेज़ प्रेमियों में नारी की पुकार है…
Read Moreशंकर गढ़ थानाध्यक्ष ने कहा खुले में कुर्बानी और सड़क पर नमाज पर होगी सख्ती
नारीबारी शंकर गढ़ प्रयागराज, से प्रमोद बाबू झा।28 मई को बकरीद के त्योहार के मद्देनजर पुलिस चौकी नारीबारी में थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक का उद्देश्य त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना है। पीस कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे कहा कि खुले में कुर्बानी न दे तथा पहले से निर्धारित स्थान पर ही नमाज पढ़े। सड़क पर नमाज कत्तई न पढ़े। पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है। त्योहार आपसी प्रेम और…
Read Moreउत्तर प्रदेश मेअब प्रशासक वने गाव सभाओं के प्रधान । नहीं कर पाएंगे ये काम, जिलाधिकारी होंगे सर्वेसर्वा?!
लखनऊ=यूपी में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है हालांकि अब भी असली बॉस जिलाधिकारी ही होंगे. प्रशासक बनाने संबंधी आदेश में कहा गया है कि नीतिगत निर्णयों के लिए डीएम की मंजूरी अनिवार्य होगी. यूपी में ग्राम प्रधान बने प्रशासक उत्तर प्रदेश में ग्राम पंचायतों के चुनाव में देरी के बीच ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बना दिया गया है. हालांकि प्रशासक बने ग्राम प्रधान, वह काम नहीं कर पाएंगे जो वह प्रतिनिधि रहते हुए कर सकते थे. आदेश में कहा गया है कि – ग्राम पंचायतों…
Read Moreप्रयागराज,शंकरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान आधा दर्जन वाहनों किया सीज
शंकर गढ़ प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा। थाना शंकरगढ़ पुलिस ने बीती रात नेशनल हाईवे-30 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा, थाना प्रभारी शंकरगढ़ सुशील कुमार दुबे एवं चौकी प्रभारी नारीबारी की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान में कुल छह वाहनों को सीज किया गया। जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान दो ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया, जिन्हें नियमों का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया। वहीं चार बिना नंबर के ट्रकों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई…
Read Moreहर्षोल्लास से मनाया गया पूर्व विधायक उदय भान करवरिया का जन्म दिवस
यमुनापार से प्रमोद बाबू झा चंद्र मणि मिश्र। बारां के पूर्व विधायक भाजपा नेता उदयभान करवरिया का 57वाँ जन्म दिवस विभवनाथ भारती (पूर्व जिला अध्यक्ष) के नेतृत्व में कृष्णा गेस्ट हाउस रिंगवा बारा में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसकी अध्यक्षता धनश्याम पाण्डेय ने किया। जिसमे प्रमुख रूप से नीरज शुक्ला व्यवस्थापक प्रमुख मण्डल उपाध्यक्ष मण्डल मनकामेश्वर शिवाकांत तिवारी जी पूर्व मण्डल अध्यक्ष कौंधियारा रामायण प्रसाद शुक्ला श्री अंजनी लाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मराज पाल पूर्व मण्डल अध्यक्ष श्री योगेश शुक्ला (लंकेश) शिवराम परिहार…
Read Moreदेवरा लघु डाल पक्की नहर निर्माण में भारी अनियमितता की शिकायत
(प्रमोद बाबू झा)नारीबारी प्रयागराज। शासन द्वारा स्वीकृत विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा सतपुरा के निर्माणाधीन लघु डाल पक्की नहर के कार्य में भारी अनियमितता के आरोप सामने आए हैं।इस वावत ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 630 मीटर लंबी बनने वाली पक्की नहर में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में ऊपर से बालू डालकर नीचे मिट्टी से ढलाई की जा रही है, जिससे नहर की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छेत्र के किसानों का आरोप है कि यदि इसी…
Read Moreकोर्ट ने जिलाधिकारी (DM) और अपर जिलाधिकारी न्यायिक (ADM Judicial) पर लगाया 20-20 हजार रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना
लखनऊ।इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखनऊ में एक भूमि विवाद से जुड़े मामले में बिना अधिकार क्षेत्र के गैर-कानूनी कार्रवाई करने को ‘प्रशासनिक अतिरेक’ करार देते हुए जिलाधिकारी (DM) और अपर जिलाधिकारी न्यायिक (ADM Judicial) पर 20-20 हजार रुपये का व्यक्तिगत जुर्माना लगाया है. 19 मई को पारित इस आदेश को शनिवार को हाईकोर्ट की वेबसाइट पर अपलोड किया गया. हाईकोर्ट ने स्पष्ट कहा कि दोनों जिम्मेदार अधिकारियों ने अपनी कानूनी सीमाओं से बाहर जाकर काम किया, जिसके कारण याचिकाकर्ता को अनावश्यक मानसिक और कानूनी रूप से परेशान होना…
Read More