शंकरगढ़ प्रयागराज
शंकरगढ़ क्षेत्र के अनेक गांवों में सड़कों की दशा पूरी तरह खराब है देखा गया है कि शंकरगढ़ नारीबारी मार्ग के बीच भगदेवा से कपड़ौरा इटवा देवरा रोड भगदेवा से बराडीह वाया देवरा रोड इन दोनों सड़कों से जो यूपी मे एम पी को जोड़ती है और दिन रात छोटे बड़े सभी वाहनों का आवागमन होता इन सड़कों की मरम्मत
की आवश्यकता है कौन अधिकारी इन सड़कों का बिभाग देखते हैं लोग किससे पूछे?
उधर नारीबारी शंकर गढ़ के बीच गढ़ैया पेट्रोल पंप के सामने से गढ़ैया सरकारी स्कूल के बीच मंडी समिति द्वारा सड़क निर्माण शुरु हुआ और खोदकर गिट्टी फेंक कर ठेकदार दो महीने से काम बंद कर ग़ायब है ग व के भानुप्रताप सिंह सहित गांव के लोगों ने मुंडेरा मंडी जाकर बिभाग के उप निदेशक से गुहार लगाई और गांव के किसानों मजदूरों स्कूल के बच्चों को आवागमन में हो रही असुविधा की जानकारी दिया, किन्तु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई उधर गढ़ैया चौराहे से मौहरिया देवरा रोड पर भी गिट्टी बिखेर कर पी डब्लू डी का ठेकेदार गायब हैं
बरसात के पूर्व ही इस रोड पर लोगों का चलना मुश्किल है और बरसात होने के बाद क्षेत्रीय किसान मजदूर स्कूली बच्चे किस तरह से अपने गंतव्य जाएंगे यह समस्या होगी ग्रामीणों का कहना है की इन सड़कों पर लोग चुटहिल हो रहे हैं स्कूली बच्चे स्कूल नहीं जा पा येगे
इस संदर्भ में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि योगी राज में भी किसान मजदूर आवागमन की समस्या से ग्रस्त हैं और यही हाल रहा तो इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी जी के जनता दरबार में अवगत कराने जायेगे
