https://youtu.be/ggDGjdujEuw?feature=shared प्रयागराज के शहीद चंद्र शेखर आजाद पार्क में वेस्टीज टीम के मिस सुरभि सिह ने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की एक संपूर्ण पद्धति है। उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति को निरोगी काया और स्वस्थ मन चाहिए तो उसे प्रतिदिन योग करना चाहिए। नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक तनाव भी दूर होता है।वेस्टीज टीम के वरिष्ठ सदस्य आर के सिंह ने कहा कि
योग हमारी प्राचीन भारतीय विधा है। यदि स्वस्थ रहना है तो योग, प्राणायाम और ध्यान को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। आज पूरी दुनिया भारत की इस परंपरा को अपना रही है, यह हमारे लिए गर्व की बात है।”। टीम मिस सुरभि सिंह, आर के सिह युवराज सिंह, एच पी शुक्ला, श्याम किष्ण अजय कुमार सिंह शैलेन्द्र सिंह , पूनम सिंह, सुषमा सिंह, दीपांजलि, अवधेश सिंह महेश्वर नाथ सहित टीम के सदस्यों
ने योग कर लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया
