चाकघाट त्यौंथर से प्रमोद बाबू झा। सामाजिक सौहार्द आपसी भाईचारा के परिप्रेक्ष्य में शांति कुंज, गोंदकला में श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कथा वाचक कौशल तिवारी जी फतेपुर के सन्निधि में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक उल्लास और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्म और आस्था का संदेश दिया।
इस पावन अवसर पर रीवा सांसद माननीय जनार्दन मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ जनपद अध्यक्ष श्रीमती नीतू जी, संसद प्रतिनिधि सुशील चंद्र शुक्ला, दादा बरम नारायण सिंह, जनपद सदस्य वेद प्रकाश तिवारी क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया। अतिथियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में आध्यात्मिक एवं धार्मिक वातावरण निर्मित हो गया। आयोजन में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ धर्मलाभ प्राप्त किया। छेत्र के लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना किया
श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली कलश यात्रा; सांसद जनार्दन मिश्रा जी भी हुए शामिल भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा गोंदकला, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
