बारा के नारीबारी और शिवराजपुर मे पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के समर्थकों ने किया शानदार स्वागत ।१२नवंम्वर को रामपुर करछना में होगा कार्यक्रम।

  • प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा। जनपद के यमुनानगर बारा विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में एक बार फिर पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के दौरे से यमुनापार में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने आगामी 12 नवंबर को रामपुर, करछना में एक बड़ी अराजनैतिक सभा का ऐलान किया है, जिसे उनकी शक्ति परीक्षण और जनसमर्थन की असली परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है
    सोमवार को पूर्व विधायक उदयभान करवरिया नारीबारी, जारी और शिवराजपुर (शंकरगढ़)में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंवाद किया। इस दौरान जगह-जगह समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और बड़ी माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।
    जनसंवाद के दौरान उन्होंने कहा कि 12 नवंबर दिन बुधवार को मध्याह्न 12 बजे रामपुर, करछना स्थित सेंट जॉन्स एकेडमी के सामने मैदान में एक विशाल अराजनैतिक सभा का आयोजन किया गया है। शिवराजपुर मे आयोजित समर्थकों की बैठक में भाजपा नेता
    पूर्व विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि यह सभा किसी के विरोध या समर्थन में नहीं है।यह सभा अपनी वास्तविक हैसियत जानने के लिए है। मैं जितनी मुखरता से जनता की बात उठाता हूं, जिन गरीबों, मजदूरों और किसानों के लिए आवाज उठाता हूं, यह जानना भी जरूरी है कि मेरे साथ कितनी जनता का आशीर्वाद है, कितने समर्थक मेरे साथ खड़े हैं आगे कहा कि बीच-बीच में स्वयं के गिरेबान में झांकना और आत्ममंथन करना बहुत आवश्यक है। 12 नवंबर का ये कार्यक्रम इसी उद्देश्य से रखा गया है। यह मंच समर्थकों का होगा, जहां अपनों से आमने-सामने संवाद होगा, सुख-दुख की बात होगी और आगे की रणनीति तय होगी। बाकी सारी बातें मैं 12 नवंबर को सभा में ही विस्तार से रखूंगा।
    उन्होंने अपने समर्थकों से भावुक अपील करते हुए कहा – “मुझसे जुड़ा हर व्यक्ति, जिसने कभी भी मेरे साथ एक कदम भी चला है, वो 12 नवंबर को रामपुर जरूर पहुंचे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराए। ताकि मुझे भी पता चले कि मेरी वास्तविक शक्ति और सामर्थ्य क्या है शिवराजपुर मे शंकर गढ़ के वरिष्ठ समाज सेवी जमुनापार इन्टर कालेज जसरा और शारदा देवी इन्टर कालेज के अध्यक्ष चन्द्र मणि मिश्र ने कहा कि पूर्व विधायक उदयभान करवरिया आम जनता के नेता हैं और बारा बिधान सभा के लोग उनके घर परिवार के सदस्य की तरह है उधर समाजसेवी रामायण प्रसाद शुक्ल व भाजपा के पूर्व महामंत्री कुलदीप पाठक किसान सेवा सहकारी समिति भारत नगर नारीबारी के पूर्व अध्यक्ष नवीन कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि वर्षों बाद बारा में उदयभान करवरिया समर्थकों में उनके आने से हम सभी समर्थकों में भारी उत्साह है।वता दे कि रामपुर करछना की सभा को लेकर बारा, करछना,मेजा ,शंकरगढ़, जसरा, नारीबारी क्षेत्र में उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थक सोशल मीडिया और गांव-गांव जाकर लोगों को इस सभा में पहुंचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह सभा बारा विधानसभा की राजनीति में एक नया मोड़ ला सकती है।और इसका असर भी आगामी बिधानसभा चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण है

Related posts

Leave a Comment