जसरा ब्लाक अंतर्गत आयुष्यमान आरोग्य मन्दिर प्रसव यूनिट का विधायक वाचस्पति ने किया उदघाटन।

यमुनापार प्रयागराज चीफ ब्यूरो प्रमोद बाबू झा चंद्र मणि मिश्रा।
यमुनापार के बारा क्षेत्र के जसरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत मझियारी कला के खेरहट खुर्द गांव में नव निर्मित आयुष्यमान आरोग्य मन्दिर प्रसव यूनिट का शनिवार को बारा विधायक डॉ0 वाचस्पति ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह, बीडीओ जसरा शिवम सिंह जसरा सीएचसी अधीक्षक डॉ0 सुरेश प्रसाद, डिप्टी सीएमओ प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि डॉ0 वाचस्पति ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अंचल में जिस तरह आम जन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है यह स्वास्थ्य सेवाएं जनमानस के लिए बहुत उपयोगी है। नवनिर्मित आयुष्यमान आरोग्य खेरहट खुर्द में बनने से क्षेत्र के जसरा एवं शंकरगढ़ की महिलाओं को प्रसव कराने में सहूलियत होगी। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों मजदूरों को इस सुविधा का लाभ उठाने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार त्रिपाठी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से डॉ शिवेंदु सिंह, डॉ आनंद मिश्रा, डॉ पंकज मिश्रा, डॉ विष्णु तिवारी, एडीओ पंचायत विनोद कुमार तिवारी,राकेश सिंह, संजीव पाण्डेय, नीरज केसरवानी, नीलम सिंह, गणेश तिवारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment