कंपनी बाग प्रयागराज में लायंस क्लब के सदस्यों ने अंगूर के पौधों का किया रोपण।

 प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा।17 अक्टूबर 2026 को लायंस क्लब प्रयागराज के लायन सदस्यों के द्वारा शहर के प्रतिष्ठित उद्यान कंपनी बाग में अंगूर के पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट 321E के विभिन्न क्लबों प्रयागराज रॉयल, प्रयागराज अनुपम, प्रयागराज शकुंतला, प्रयागराज गौरव, इलाहाबाद सिटी व अन्य क्लबों से लायन सदस्य उपस्थित हुए , कार्यक्रम में एनवायरमेंट चेयरपर्सन लायन माला मिश्रा की उपस्थिति सराहनी रही। पौधा रोपण में भाग लेने वाले सदस्यों में धीरेंद्र मिश्रा, डॉक्टर उमा जायसवाल, छिब्बर जी सपरिवार, अरुण कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार मिश्रा, रवि भूषण गुप्ता, एस बी गुप्ता, डॉ रमेश पटेल, विनोद कुमार सिंह आदि सदस्य उपस्थित हुए सभी ने मिलकर के 100 अंगूर के पौधों का रोपण किया।
प्रयागराज जिले में ऐसा पहली बार हुआ है जब लायन सदस्यों के द्वारा अंगूर के पौधों का रोपण किया गया, यह कार्यक्रम कंपनी बाग जैसे उद्यान के अंदर किया गया जो कि अपने आप में एक उपलब्धि है ,चूंकि यहां पर उद्यान में पौधों की हिफाजत व देख-रेख बनी रहेगी ,अत समय आने पर यह पौधे फल देंगे और इससे लोगों को लाभ होगा।
कार्यक्रम के दौरान उद्यान अधीक्षक श्री जगदीश प्रसाद की उपस्थिति एवं उनके सहयोग से क्लब के सदस्यों में एक अलग उत्साह नजर आया, संपूर्ण कार्यक्रम चेयरपर्सन गवर्नमेंट प्रोग्राम लायन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव जी के नेतृत्व में किया गया ।

Related posts

Leave a Comment