प्रयागराज,
नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय प्रयागराज के विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस आयोजन जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण वैज्ञानिक समझ समग्र वैज्ञानिक सोच एवं जागरूकता विकसित करने हेतु साप्ताहिक कार्यक्रम के क्रम में दिनांक 24.02.2026 मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ,जिसमें कुल बीस प्रश्न भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान गणित जंतु विज्ञान वनस्पति विज्ञान कृषि विज्ञान अर्थ एवं प्लैनेटरी साइंस एटमॉस्फेरिक साइंस से संबंधित विज्ञान एवं प्रौद्यगिकी से सम सामयिक व शोध और नवाचार आधारित थे,आज के निर्णायक मंडल में डॉ किरन गुप्ता डॉ अनीता सिंह डॉ शक्ति नाथ त्रिपाठी डॉ संजय कुमार इ. विजय कुमार डॉ विधान चन्द्र चतुर्वेदी थे,इस अवसर पर संकायाध्यक्ष डॉ आशीष शिवम् डॉ दुर्गेश नंदिनी गोस्वामी डॉ प्रियंका चावला डॉ अमिताभ चन्द्र द्विवेदी कार्यक्रम समन्वयक डॉ आदि नाथ प्रयोगशाला सहायक सुरेन्द्र यादव सहित पचास छात्र प्रतियोगिता में सम्मिलित थे,दिनांक 25.02.2026 को स्पीच प्रतियोगिता तथा अनवरत पोस्टर/मॉडल प्रतियोगिता आयोजित होने है,28.02. 2026 को महान वैज्ञानिक डॉ रमन के खोज पर चर्चा परिचर्चा आमंत्रित अतिथि एवं विश्वविद्यालय के अधिकारीगण की उपस्थिति में सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को मेडल व सभी प्रतिभागी छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
