शंकरगढ प्रयागराज से प्रमोदबाबूझा.चंद्रमणिमिश्र,
पीपीजीसीएल में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026 का आयोजन 04 मार्च से 11 मार्च 2026 तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं के माध्यम से किया जा रहा है। इस सप्ताह का उद्देश्य कर्मचारियों एवं बिजनेस एसोसिएट्स के बीच कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ 04 मार्च 2026 को प्रातः 08:30 बजे सर्विस बिल्डिंग स्थित सुरक्षित असेम्बली एरिया में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ध्वजारोहण के साथ किया गया |
सुरक्षा सप्ताह के दौरान कर्मचारियों एवं बिजनेस एसोसिएट्स की सहभागिता बढ़ाने के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है, जिनमें स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता, ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता (पीपीजीसीएल कर्मचारियों हेतु), ऑफलाइन क्विज प्रतियोगिता (बिजनेस एसोसिएट कर्मचारियों हेतु), स्किट प्रतियोगिता तथा ऑनलाइन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता शामिल हैं।
सुरक्षा सप्ताह का समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा तथा सभी को कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति सतत जागरूक रहने का संदेश दिया जाएगा।
पीपीजीसीएल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सभी कर्मचारियों एवं सहयोगी संस्थाओं को यह संदेश देता है कि “सुरक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है” और सुरक्षित कार्य वातावरण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
