कानपुर: जनपद में डेंगू की बीमारी की चपेट में आकर हर साल तमाम लोगों की जान जा रहीं है और इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग बीमार होकर उपचार कराने को मजबूर होते हैं। इसके बाद भी विभाग डेंगू को लेकर आंकड़ों के खेल में उलझा रहता है। निजी पैथालॉजी और अस्पतालों से समन्वय न होने के कारण अधिकांश मामलों को तो दर्ज ही नहीं किया जाता है। डेंगू से बचाव के लिए विभाग अभी जागरूकता अभियान चला रहा है। वहीं संवेदनशील इलाकों में शासन के निर्देश पर बेमौसम…
Read Moreयमुनापार:गांव की मिट्टी से निकला संकल्प
यमुनापार प्रयागराज/गांव की मिट्टी से निकला संकल्प, राहुल सिंह बघेल का 7 -8 वर्षों का संघर्ष हुआ सफल !गांव की मिट्टी से निकला हुआ सख्श, आज किसी पहचान का मोहताज नहीं। हम बात कर रहे हैं अपने जिला पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझियारी कला बघोलवा निवासी राहुल सिंह बघेल की, जिन्होंने विगत 7 -8 वर्षों से प्रतीक्षित सड़क के निर्माण के लिए, शासन-प्रशासन से लगातार संघर्ष किया। उनके अथक प्रयासों और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम आज ग्रामीणों के सामने है ,सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्वयं राहुल सिंह…
Read Moreप्रयागराज: संगम की रेती के नीचे मिली 45 किमी लंबी प्राचीन नदी
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में गंगा और यमुना के संगम क्षेत्र के नीचे वैज्ञानिकों ने एक बेहद चौंकाने वाली खोज की है। CSIR (वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद) और NGRI (राष्ट्रीय भू-भौतिकीय अनुसंधान संस्थान) के शोधकर्ताओं ने अत्याधुनिक भू-भौतिकीय सर्वे और ड्रिलिंग के माध्यम से जमीन के अंदर दबी एक विशाल प्राचीन नदी के मार्ग (Paleochannel) की पहचान की है। मुख्य तथ्य: चौड़ाई: यह प्राचीन नदी लगभग 4 से 5 किलोमीटर चौड़ी थी। लंबाई: अब तक के सर्वे में यह लगभग 45 किलोमीटर तक फैली हुई पाई गई है।…
Read Moreसाथी पोर्टल’ से ही होगा बीज उत्पादन और विक्रय, ऑफलाइन व्यवस्था समाप्त-के.के. सिंह जिला कृषि अधिकारी ।-
प्रयागराज। प्रदेश में कृषकों को उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने तथा बीज व्यवसाय को डिजिटल एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा विकसित ‘साथी पोर्टल’ के माध्यम से ही अब बीज उत्पादन, स्टॉक प्रबंधन, स्थानांतरण एवं विक्रय की समस्त कार्यवाही अनिवार्य रूप से की जाएगी। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी प्रयागराज के के सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (बीज एवं प्रक्षेत्र अनुभाग), लखनऊ एवं शासन के निर्देशानुसार 10 मई 2026 से प्रदेश के सभी कृषि विश्वविद्यालयों, अभिजनक बीज उत्पादक संस्थानों, सरकारी…
Read Moreशंकर गढ़ में L.H.S अंडरपास निर्माण के संबंध में हुआ स्थलीय निरीक्षण भाजपा नेता रहे मौजूद
प्रयागराज यमुनापार 264 बारा विधानसभा शंकरगढ़ बाजार को यातायात जाम से स्थायी राहत दिलाने हेतु आज सायंकाल 3:30 बजे एस.एस.ई रेलवे अधिकारी आदरणीय श्री अजय जी के साथ शंकरगढ़ स्थित ज्योति गेस्ट हाउस के सामने वाली सड़क से रामसागर तालाब के आगे रेलवे की तीसरी लाइन (जो हडही की तरफ सिल्का सेन्ड हेतु जाती है) प्रस्तावित L.H.S अंडरपास निर्माण के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की यातायात समस्या के स्थायी समाधान हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त…
Read Moreबागेश्वर धाम सरकार की राष्ट्र हनुमत कथा का प्रसाद वितरण, नारीबारी में श्रद्धालुओं में उत्साह कथा के प्रसाद वितरण से गांव-गांव तक पहुंची धार्मिक चेतना समिति के प्रयासों की हुई सराहना, श्रद्धालुओं ने जताया धन्यवाद
प्रयागराज। प्रयाग उत्थान समिति प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित श्री बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य एवं भव्य राष्ट्र हनुमत कथा के समापन के पश्चात पूरे प्रयागराज जनपद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम लगातार जारी है। मंगलवार को चतुर्वेदी मार्केटिंग नारीबारी में आयोजन समिति के सदस्य अभिषेक शुक्ला एवं भाजपा जिला के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने नारीबारी बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को कथा का पावन प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं…
Read Moreजी हां पत्रकारों के विरुद्ध कार्रवाई एवं आपराधिक प्रकरणों के संबंध में पुलिस मुख्यालय का महत्वपूर्ण परिपत्र जारी
रीवा भोपाल। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा दिनांक 12 दिसंबर 2017 को एक महत्वपूर्ण परिपत्र जारी किया गया, जिसमें पत्रकारों के विरुद्ध दर्ज किए जाने वाले आपराधिक प्रकरणों एवं उन पर की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। यह परिपत्र पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा क्रमांक 6462/2017 के तहत जारी किया गया है। परिपत्र में कहा गया है कि शासन को समय-समय पर ऐसी शिकायतें प्राप्त होती रही हैं कि पत्रकारों के विरुद्ध विभिन्न पुलिस कर्मियों द्वारा द्वेषपूर्ण एवं दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई की जाती है तथा…
Read Moreप्रशिक्षण ही संगठन के शक्ति सामर्थ्य का आधार है-अनिल सिंह जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी जिला प्रशिक्षण महाअभियान 2026 को लेकर भाजपा यमुनापार की जिला योजना बैठक सम्पन्न जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक, प्रशिक्षण को संगठन की रीढ़ बताया गया
प्रयागराज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला योजना एवं जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस, प्रयागराज में जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी अनिल सिंह रहे। मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि “प्रशिक्षण संगठन का आधार है, और यह कार्यकर्ता निर्माण की सबसे मजबूत प्रक्रिया है।” उन्होंने निर्देश दिया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग में सभी प्रतिभागी पूरे प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दो दिन एक रात्रि बिना मोबाइल के…
Read Moreप्रयागराज ,आरपीएफ से रिटायर हुए सलैया के लाल का गाँव में भव्य स्वागत
नारीबारी, प्रयागराज से दिवाकर त्रिपाठी, नारीबारी क्षेत्र के सलैया गाँव निवासी हरिकृष्ण त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होकर घर पहुँचने पर गाँववासियों ने उनका भव्य स्वागत किया। साल 1966 में जन्मे हरिकृष्ण त्रिपाठी का चयन महज 20 वर्ष की आयु में सेना में इलेक्ट्रिक मैकेनिक इंजीनियर के पद पर हुआ था। उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक देश की सेवा की। इसके बाद उनके उत्कृष्ट प्रयासों और अनुभव के आधार पर उनका चयन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में हुआ। आरपीएफ में उन्होंने 17 वर्षों तक अपनी सेवाएँ दीं और तत्पश्चात सेवानिवृत्त हो गए।…
Read Moreशंकर गढ़ के पत्रकार राजदेव द्विवेदी के बड़े भाई के निधन पर जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज,शंकरगढ़/ जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बेनीपुर के निवासी एवं पत्रकार राजदेव द्विवेदी के बड़े भाई रमेश प्रसाद द्विवेदी का बीते शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रमेश प्रसाद द्विवेदी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। गुरुवार को शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं…
Read More