नारीबारी शंकर गढ़ प्रयागराज, से प्रमोद बाबू झा।28 मई को बकरीद के त्योहार के मद्देनजर पुलिस चौकी नारीबारी में थाना अध्यक्ष शंकरगढ़ के अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक का उद्देश्य त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराना है।
पीस कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे कहा कि खुले में कुर्बानी न दे तथा पहले से निर्धारित स्थान पर ही नमाज पढ़े। सड़क पर नमाज कत्तई न पढ़े। पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है। त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। सभी लोग मिलजुल कर त्यौहार को मनाए।उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट साझा न किए जाने की अपील किया। चौकी प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने कहा बकरीद के त्योहार को शांति पूर्वक संपन्न कराना पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है। अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर पुलिस को तत्काल सूचित करने की अपील किया। लोगों ने बिजली की समस्या, साफ सफाई तथा पेयजल की व्यवस्था, साथ ही यातायात संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे, सूर्यकांत शुक्ल,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शंकरगढ़ महेंद्र कुमार शुक्ल, अशोक मिश्र, राघवेंद्र शुक्ल, अब्दुल सलाम, अतेंद्र चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान संतोष सिंह, रत्नाकर सिंह, राम प्रकाश सिंह,विकाश चन्द शुक्ल, दिवाकर त्रिपाठी, सोनू सिंह बघेल,दीपक केसरवानी,शैलेश द्विवेदी, निजाम, अकील, श्याम तिवारी, गुलाम अहमद,सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और व्यापारी उपस्थित रहे।
