प्रयागराज,शंकरगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान आधा दर्जन वाहनों किया सीज

शंकर गढ़ प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा।
थाना शंकरगढ़ पुलिस ने बीती रात नेशनल हाईवे-30 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। एसीपी बारा वेदव्यास मिश्रा, थाना प्रभारी शंकरगढ़ सुशील कुमार दुबे एवं चौकी प्रभारी नारीबारी  की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए अभियान में कुल छह वाहनों को सीज किया गया।
जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान दो ओवरलोड वाहनों को पकड़ा गया, जिन्हें नियमों का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया। वहीं चार बिना नंबर के ट्रकों को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध परिवहन एवं नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।

Related posts

Leave a Comment