नारीबारी चौकी अंतर्गत भाजपा नेता के दरवाजे खडे ट्रैक्टर से सेल्फ व बैटरी चोरी ,आम जनता किससे लगाये गुहार

शंकर गढ़ नारीबारी प्रयागराज, शंकरगढ़ थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी नारीबारी अंतर्गत चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार की सुबह शंकरगढ़ रोड स्थित खुजवा वैद्य, नारीबारी में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार चतुर्वेदी के घर के सामने खड़े महिन्द्रा ट्रैक्टर से अज्ञात चोर बेखौफ होकर सेल्फ एवं बैटरी खोलकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब ट्रैक्टर के पास नट-बोल्ट बिखरे पड़े मिले। जांच करने पर सेल्फ और बैटरी गायब पाई गई। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस एवं चौकी प्रभारी नारीबारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त स्थान पर पूर्व में भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। दिलीप कुमार चतुर्वेदी की दुकान में चोरी होने के साथ दो-तीन बार चोरी के प्रयास भी किए गए थे, जिनके सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराए गए थे, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। इसी स्थान से पूर्व में महिन्द्रा ट्रैक्टर भी चोरी हुआ था, जिसे बाद में पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह से बरामद किया था। आसपास के दुकानदार भी चोरी की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। कुछ समय पूर्व एक व्यापारी के दरवाजे से दर्जनों टायर चोरी कर लिए गए थे।लोगों ने बताया कि शंकर गढ़ के वर्तमान थाना प्रभारी द्वारा जहां एक तरफ कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने में पूरी सक्रियता से कार्य किया जा रहा है और अपराधी और असमाजिक तत्व छेत्र छोड़कर भागने को मजबूर है वहीं दो प्रान्तकी सीमा से सटी पुलिस चौकी नारीबारी के वर्तमान चौकी इंचार्ज की निष्क्रियता से लगातार चोरी की घटना हो रही है मजे की बात ये है कि भाजपा जिला मिडिया प्रभारी के ट्रैक्टर की सेल्फ बैटरी उनके घर के सामने से चोर खोल कर गये इससे पूर्व कुछ किसानों का समरसेबल भी चोरी हो चुका है मगर चौकी इंचार्ज ने गंभीरता से नहीं लिया
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों में भय और आक्रोश का माहौल है। उधर छेत्र के जानकार लोगों का कहना है कि योगी राज में जब सत्ता धारी दल के जिम्मेदार पदाधिकारी चोर उचक्कों का शिकार हो रहे हैं तो आम जनता कहां गुहार लगाये लोगों ने पुलिस प्रशासन से घटना का शीघ्र खुलासा करने, दोषियों की गिरफ्तारी करने तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की मांग की है।, लगातार हो रही चोरी की घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं। यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। पुलिस को इस घटना का जल्द खुलासा कर क्षेत्रवासियों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना चाहिए।”

Related posts

Leave a Comment