नारीबारी मे मानवता का दिया संदेश, समाजसेवी ने गरीबों में बांटे कंबल

नारीबारी (प्रयागराज)। बेटी के जन्मदिवस को सेवा और संवेदना से जोड़ते हुए नारीबारी क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी परशुराम शुक्ला एवं विकास चन्द्र शुक्ला ने एक प्रेरणादायी पहल की। उन्होंने नारीबारी ग्राम सभा के सैकड़ों गरीब महिला-पुरुषों को कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरित कर मानवीय सरोकारों की मिसाल पेश की।
ठंड के इस कठिन दौर में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष की झलक साफ दिखाई दी। समाजसेवियों की इस पहल की पूरे ग्राम सभा ही नहीं, आसपास के क्षेत्र में भी व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे समाज के सक्षम वर्ग द्वारा किया गया अनुकरणीय कार्य बताया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि यदि समाज के अन्य सक्षम लोग भी इसी प्रकार आगे आकर गरीबों और असहायों की सहायता करें, तो यह सामाजिक समरसता और मानव कल्याण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। कार्यक्रम के दौरान आचार्य कुल गुरू प्रेमनारायण त्रिपाठी, सूर्यकांत शुक्ला, विधाकांत शुक्ला,लाल चन्द्र शुक्ला, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, घनश्याम शुक्ला,बृजेश शुक्ला,सत्यम शुक्ला,नागेश्वर शुक्ला,प्रभाशंकर,अतेन्द्र चतुर्वेदी आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे एवं बच्चे को शुभकामनाएं दी। क्षेत्रीय जनों एवं समाजसेवियों के इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Related posts

Leave a Comment