यमुनापार प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा, वर्तमान मे जिस तरह से ठंड और गलन के चलते आम जन जीवन अस्तव्यस्त है ऐसे मे आम लोग खासकर जो मरीज है उन्हे सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है उक्त बाते रस्तोगी नर्सिंग होम जसरा के वरिष्ठ चिकित्सक डा डी के सिह ने कही स्वास्थ्य चर्चा के दौरान डा सिंह ने वताया कि ठंड के मौसम मे रक्त कौशिकाये सिकुङ जाती है जिससे हार्ट अटैक व ब्रेन स्टोक का खतरा रहता है उन्होने आगे कहाकि इस मौसम में हृदय रोग उक्त रक्तचाप दमा और श्वांस की बीमारियो का खतरा कई गुना बढ जाता है उन्होने कहाकि बुज़ुर्ग लोगो बच्चो और इन बीमारियो से ग्रस्त रोगी विशेष सावधानी वरते खासकर ठंड से बचने के लिये पूरे शरीर को ढक कर रखे और फिलहाल इस समय सुबह टहलने से बचे .डा सिह ने सलाह दिया अत्यधिक श्वांस फूलने सीने मे दर्द और अधिक ठंड लगने से यदि कोई शारीरिक परेसानी महसूस हो तो चिकित्सकीय सलाह ले. उन्होने आगे कहाकि जो मरीज दबा ले रहे है वे नियमित दबा का प्रयोग करे
