भाजपा जमुना पार पूर्व जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने स्वरूप रानी चिकित्सालय में मरीजों का जाना हाल-चाल .

प्रयागराज. भाजपा जमुना पार पूर्व जिला अध्यक्ष विभवनाथ भारती ने स्वरूप रानी चिकित्सालय में मंगलवार को शाम मरीजों का हाल-चाल जाना उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश और नेतृत्व में जिस तरह से समाज के हर बर्ग को शासन की अनेक सुविधाएं प्रदत्त की जाती है और वर्तमान में ठंड के मौसम में स्वरूप रानी चिकित्सालय जो की प्रयागराज का प्रमुख चिकित्सालय है यहां मरीजों का हालचाल लेने के लिए आयेइस दौरान उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र के अंतराज्यीय वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद बाबू झा से भी मिले श्री झा बाये घुटने मे लगी चोट के चलते स्वरुपरानी अस्पताल प्रयागराज मे भर्ती है उन्होंने बताया की आगामी माघ मेले में भी देश के कोने-कोने से लोग प्रयागराज संगम तट आएंगे और हम भाजपा के सभी लोग उनकी सेवा में तत्पर रहेेंगे इस मौके पर सुनील पासी राजू पासी सर्वेश पासी योगेंद्र पासी व प्रयागराज भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल किसान मोर्चा के सदस्य वेद प्रकाश सोनकर खंन्ने भाई भी पहुंचे उल्लेखनीय है कि पूर्व जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने आशीष पाल प्रधान खूझी व मंडल भाजपा अध्यक्ष के बङे पिताजी के निधन पर उनके घर जाकर शोक श्रद्धाजलि अर्पित किए

Related posts

Leave a Comment