
प्रमोद बाबू झा नैनी प्रयागराज/नैनी गुरुद्वारा संगत मे साहिबजादा बाबा “वीर बाल दिवस” आस्था,श्रद्धा और विश्वास से मनाया गया पंथ के रागीजत्थे ने शब्द-कीर्तन से संगत को निहाल किया।
सिख युवा-युवतियों ने कविता,गुरु इतिहास बहुत ही मनोहर ढंग से पूरे घटनाक्रम का प्रस्तुतीकरण किया।
सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि 26 दिसम्बर भारतीय इतिहास में ऐसी घटना हैं जो केवल अतीत का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन गयी हैं। देशभर में 21 दिसम्बर से 27 दिसम्बर ‘वीर बाल सप्ताह’ के रूप में मनाया जाता है। इन सात दिनों में ‘दसवें सिख गुरु,श्री गुरु गोविन्द सिंह जी’ के पूरे परिवार के धर्म, सत्य, न्याय और मानवता की रक्षा हेतु किए गए सर्वस्व बलिदान को याद किया जाता है। यह बलिदान न केवल सिख समाज बल्कि सम्पूर्ण मानवता के लिए अद्वितीय उदाहरण है।
शब्द कीर्तन,कथा गुरुमत विचार, अरदास,हुकुमनामा उपरांत गुरु का प्रसाद वितरित हुआ।
इस अवसर पर सतनाम सिंह,परमिंदर सिंह बंटी,सुरेंद्र सिंह,सरदार पतविन्दर सिंह,चरनजीत सिंह,दलजीत कौर,मनप्रीत कौर,हरविंदर कौर, शोभा रानी सचदेवा,रूपिंदर कौर,
पीतमन कौर,हरप्रीत कौर,मनप्रीत कौर,दमनजीत कौर,रमिन्दर कौर,हरलीन कौर सहित कई बच्चे,वृद्ध,पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
