
प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा. वर्तमान में कड़ाके की ठंड के चलते जहां एक और आम जनजीवन प्रभावित है वही कीडगंज व्यापार मंडल के कार्यवाहक अध्यक्ष दधिकान्दो कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश सोनकर खन्नेभाई ने गुरुवार को कीडगंज कबाड़ी मार्केट अंतर्गत गरीबों और मजदूरों को भोजन तथा कमल वितरित किया इस दौरान वेद प्रकाश सोनकर खन्नेभाई ने कहा कि जिस तरह से भाजपा सरकार के द्वारा समाज के हर वर्ग को बगैर भेदभाव यथोचित सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं और हम सब पार्टी से जुड़े हैं ऐसे में इस समय गरीबों को भीषण ठंड में कंबल व भोजन आवश्यक है इसी को ध्यान मे रखते हुये है. भाजपा किसान मोर्चा महानगर चौक के सदस्य श्री सोनकर ने आगे कहा कि हम सबके अगुवा प्रयागराज के वर्तमान मेयर गणेश केशरवानी हम सभी कार्यकर्ताओ के अगुवा है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जिस तरह से कार्य किया जता है हम सब उन्हीं के मार्गदर्शन पर चलते हैं उनके इस सराहनीय प्रयास के लिये भाजपा नैनी मंडल के मंत्री युवराज सिंह एडवोकेट दिलीप गुप्ता सहित पार्टी जनो ने खुशी व्यक्त किए
