शंकरगढ प्रयागराज से प्रमोद बाबूझा.चंद्रमणिमिश्र, बुधवार 24 दिसम्बर को शंकरगढ़ वन रेंज के अंतर्गत मवैया पहलवान वन ब्लॉक में क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकरगढ़ रेंज की अगुवाई में संयुक्त सर्वे एवं नपतकार्य के उपरांत पाई गई अतिक्रमण की गयी वनभूमि को वन विभाग की टीम और पुलिस विभाग की टीम के संयुक्त प्रयास से खाली कराया गया , अतिक्रमित वन भूमि पर निर्माण किए गए अवैध स्ट्रक्चर को भी जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी शंकरगढ़ रेंज श्री अजय कुमार के द्वारा बताया गया की वन भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने का अभियान मिशन मोड में वन विभाग के द्वारा चलाया जा रहा हैं जिसके अंतर्गत पुराने अवैध अतिक्रमित वन भूमि को खाली कराया जा रहा हैं साथ ही किसी भी प्रकार के नये अतिक्रमण के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं, कई मामलों में वन भूमि में सरकारी आवास का आवंटन कर दिया गया हैं जिसे रोकने के लिए वन विभाग तत्पर हैं ऐसी स्थिती ना आये इसके लिए खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया उधर शंकरगढ वन रेंज मे वन भूमि पर अबैध अतिक्रमण की कार्यवाही से हडकंप मचा है
शंकरगढ वन भूमि मे अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई.मचा हडकंप
