पर्यावरण दिवस के अवसर पर शंकरगढ़ वन रेंज में कार्यक्रम संपन्न।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शंकरगढ़ वन रेंज में कार्यक्रम संपन्न। शंकरगढ़ प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा। चंद्रमणि मिश्र। 05/06/2026 को “विश्व पर्यावरण दिवस”  के अवसर पर  शंकरगढ़ रेंज अंतर्गत बसहरा उपरहार वन ब्लॉक में मुख्य अथिति नगर पंचायत प्रतिनिधि छेदी लाल कोटार्य एवं क्षेत्रीय वनाधिकारी शंकरगढ़ अजय कुमार के द्वारा वृक्षारोपण किया गया इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने हेतु जिस तरह से शासन की मंशा है उसके अनुरूप विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को भी पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की बात कही तथा गाढ़ा कटरा ग्रामसभा में खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह, ग्राम प्रधान गाढ़ा कटरा कामता सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार मौर्या एवं शंकरगढ़ रेंज के स्टॉफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रमों में शंकरगढ़ वन रेंज के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।खास बात यह रही कि छेत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया गया

Related posts

Leave a Comment