शंकर गढ़ में L.H.S अंडरपास निर्माण के संबंध में हुआ स्थलीय निरीक्षण भाजपा नेता रहे मौजूद

प्रयागराज यमुनापार 264 बारा विधानसभा शंकरगढ़ बाजार को यातायात जाम से स्थायी राहत दिलाने हेतु आज सायंकाल 3:30 बजे एस.एस.ई रेलवे अधिकारी आदरणीय श्री अजय जी के साथ शंकरगढ़ स्थित ज्योति गेस्ट हाउस के सामने वाली सड़क से रामसागर तालाब के आगे रेलवे की तीसरी लाइन (जो हडही की तरफ सिल्का सेन्ड हेतु जाती है) प्रस्तावित L.H.S अंडरपास निर्माण के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की यातायात समस्या के स्थायी समाधान हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए। इस प्रस्तावित अंडरपास के निर्माण से शंकरगढ़ बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुगम होगी तथा आमजन को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी इसअवसर भाजपा यमुनापार निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष त्रिपाठी जी शंकरगढ़ के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पटेल जी श्री अरविन्द केसरवानी जी श्री मुन्ना मिश्रा जी श्री सोमनाथ वर्मा जी श्री कुशल कुमार जैन जी श्री उग्रसेन द्विवेदी जी डॉ. सतरंजन जी श्री दीपक केसरवानी जी श्री सुनील पासी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment