प्रयागराज। प्रयाग उत्थान समिति प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में आयोजित श्री बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य एवं भव्य राष्ट्र हनुमत कथा के समापन के पश्चात पूरे प्रयागराज जनपद में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का कार्यक्रम लगातार जारी है।
मंगलवार को चतुर्वेदी मार्केटिंग नारीबारी में आयोजन समिति के सदस्य अभिषेक शुक्ला एवं भाजपा जिला के जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने नारीबारी बाजार सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को कथा का पावन प्रसाद वितरित किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद प्राप्त कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए समिति अध्यक्ष डॉ. उदय प्रताप सिंह का आभार जताया। लोगों ने कहा कि सीमांचल नारीबारी क्षेत्र में भी कथा का प्रसाद पहुंचाकर तथा प्रयागराज में भव्य कथा आयोजन कराकर लाखों सनातन धर्म प्रेमियों को कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार होता है तथा समाज में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आयोजन समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रयागराज में आयोजित राष्ट्र हनुमत कथा ऐतिहासिक रही तथा उसका प्रसाद प्राप्त होना स्वयं में पुण्य का विषय है। प्रसाद वितरण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रसाद पाने वाले में प्रमुख लोगों मे सुशील यादव, राजाराम चतुर्वेदी,सुभाष चतुर्वेदी,ननकू केसरवानी,इन्द्रसेन सिंह, लाला केसरवानी, साक्षी चतुर्वेदी आदि रहे।
