शंकर गढ़ के पत्रकार राजदेव द्विवेदी के बड़े भाई के निधन पर जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

 

प्रयागराज,शंकरगढ़/ जनपद के यमुनानगर शंकरगढ़ क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत बेनीपुर के निवासी एवं  पत्रकार राजदेव द्विवेदी के बड़े भाई रमेश प्रसाद द्विवेदी का बीते शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। वह 73 वर्ष के थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रमेश प्रसाद द्विवेदी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए जाने जाते थे। गुरुवार को शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन उनके बेनीपुर स्थित आवास पर पहुंचे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ग्राम प्रधान बेनीपुर कुंजन लाल मिश्र ने परिवार से मिलकर गहरा दुःख व्यक्त किया। पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष यमुनानगर विभव नाथ भारती ने कहा कि रमेश प्रसाद द्विवेदी जी का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष यमुनानगर व एनएसके इंटर कॉलेज एवं कैंब्रिज विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र और संगठन परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान मुन्नू तिवारी, ग्राम प्रधान बेनीपुर ज्ञानेंद्र मिश्रा, अजय त्रिपाठी एडवोकेट,कमलाकांत द्विवेदी, मुन्नू द्विवेदी, विनय कुमार द्विवेदी, उमापति द्विवेदी, बद्री प्रसाद शर्मा व्यास, सुग्गन शर्मा, अवधेश पांडे, संजय पांडे, पत्रकार अजय पांडे, मानवाधिकार मंडल अध्यक्ष अरुण शुक्ला, पत्रकार सनी यादव, डॉ प्रमोद सिंह सीएलएस केयर रानीगंज शंकरगढ़,दूधनाथ तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ जनों ने भी शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। सभी आगंतुकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने परिजनों से कहा कि धैर्य रखें, ईश्वर इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। वरिष्ठ पत्रकार राजदेव द्विवेदी व परिवार के सदस्यों ने शोक की घड़ी में साथ देने और सांत्वना देने पहुंचे सभी जनप्रतिनिधियों, पत्रकार साथियों एवं शुभचिंतकों का आभार जताया। बताया गया कि दिवंगत रमेश प्रसाद द्विवेदी का अंतिम संस्कार शनिवार को स्थानीय श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की

Related posts

Leave a Comment