प्रयागराज ,आरपीएफ से रिटायर हुए सलैया के लाल का गाँव में भव्य स्वागत

नारीबारी, प्रयागराज से दिवाकर त्रिपाठी,

नारीबारी क्षेत्र के सलैया गाँव निवासी हरिकृष्ण त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होकर घर पहुँचने पर गाँववासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

साल 1966 में जन्मे हरिकृष्ण त्रिपाठी का चयन महज 20 वर्ष की आयु में सेना में इलेक्ट्रिक मैकेनिक इंजीनियर के पद पर हुआ था। उन्होंने लगभग 20 वर्षों तक देश की सेवा की। इसके बाद उनके उत्कृष्ट प्रयासों और अनुभव के आधार पर उनका चयन रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में हुआ।

आरपीएफ में उन्होंने 17 वर्षों तक अपनी सेवाएँ दीं और तत्पश्चात सेवानिवृत्त हो गए। उनके विनम्र और सरल स्वभाव के कारण वे गाँव में काफी लोकप्रिय हैं।

गाँव लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया। लोगों ने उनके देश सेवा के योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related posts

Leave a Comment