शंकरगढ़ थानाध्यक्ष ने सदर बाजार में आये दिन जाम की समस्या पर दुकानदारों को दी हिदायत

 शंकर गढ़ प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा, चंद्र मणि मिश्र ।शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के सदर बाजार पटरिया में दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर सड़क तक सामान रखने से लगने वाले जाम और आए दिन होने वाले विवादों पर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने दुकानदारों को कड़ी चेतावनी जारी की है।सदर बाजार पटरिया में कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर रख देते हैं। इससे बाजार में लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सामान बाहर रखने को लेकर ग्राहकों और राहगीरों से दुकानदारों की बहस भी होती रहती है और  गाहक अपने दुपहिया वाहन भी जब खड़ा कर दे तो और भी समस्या होती है  थाना अध्यक्ष सुशील कुमार दुबे   इस समस्या को लेकर थाने में लगातार शिकायतों को गंभीरता से लिया। बाजार में आने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों ने कई बार इस अव्यवस्था पर नाराजगी जताई  थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि सदर बाजार पटरिया में जाम की वजह बनने वाले दुकानदार अब सतर्क हो जाएं। यदि दुकानदारों ने सड़क पर सामान रखना बंद नहीं किया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने दुकानदारों से अपील की है कि वे बाजार की व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और अपना सामान दुकान के अंदर ही रखें ताकि जाम और विवाद की स्थिति पैदा न हो।

थाना अध्यक्ष ने लाउडस्पीकर से अनाउंस कर दुकानदारों को सतर्क किया कि सड़क पर सामान न रखें। दुकान के अंदर ही सामान की बिक्री करें और बाजार में अव्यवस्था न फैलाएं।
शंकरगढ़ नगर में इन दिनों विवाह लगन के चलते लगातार लगने वाले भीषण जाम से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में थानाध्यक्ष ,सुशील कुमार दुबे ने   मोर्चा संभाला और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सड़कों पर उतर आए।
थाना अध्यक्ष ने सदर बाजार क्षेत्र में विशेष व्यवस्था लागू करते हुए पूरे नगर में वन-वे सिस्टम लागू कराया। इसके तहत एक दिशा से वाहनों के प्रवेश और दूसरी दिशा से निकासी सुनिश्चित की गई, जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित होने लगा।
इस नई व्यवस्था का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। खासकर विवाह समारोह के दौरान बारातियों और आम लोगों को आवागमन में काफी राहत मिल रही है। थानाध्यक्ष की इस पहल से नागरिकों में खुशी है

Related posts

Leave a Comment