(प्रमोद बाबू झा)
शंकरगढ़,प्रयागराज। यमुनानगर अंतर्गत शंकरगढ़ थाना निरीक्षक यशपाल सिंह जिनका प्रमोशन होने के बाद शंकर गढ़ थाना प्रभारी वतौर थाना कीडगंज से स्थानांतरित होकर पदस्थ हुये सुशील कुमार दुबे ने कार्यभार संभाला । बुधवार को उन्होंने शंकरगढ़ थाने पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया और क्षेत्र में अमन चैन का वातावरण कायम रहे यह भरोसा दिलाया।
गौरतलब है कि शंकरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रहे यशपाल सिंह को पदोन्नत कर डिप्टी एसपी बनाया गया है, जिसके बाद उन्हें नई तैनाती दी गई है। उनके स्थान पर कीडगंज थाने में अपनी सख्त कार्यशैली के लिए चर्चित रहे सुशील कुमार दुबे को शंकरगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदभार ग्रहण करते ही सुशील कुमार दुबे ने साफ शब्दों में कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध और अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। विशेष रूप से खनन और नशा माफियाओं पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि “जनता की सुरक्षा और विश्वास हमारी पहली प्राथमिकता है, और इसे हर हाल में कायम रखा जाएगा।”
इसके बाद उन्होंने थाने के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस-जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर देते हुए कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा।
थाने के सीसीटीएनएस सिस्टम को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने की बात भी कही गई, ताकि अपराध की घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित हो सके। दुबे ने कहा कि शंकरगढ़ में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है और उन्हें जल्द ही कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।
सुशील कुमार दुबे की अगुवाई में शंकरगढ़ पुलिस अब एक नई रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी है। ऐसे में क्षेत्र की जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं। आगे देखना यह होगा कि जनता की उम्मीदों पर नये थाना प्रभारी कितना खरा उतरते हैं और शंकरगढ़ को कितना सुरक्षित व अपराधमुक्त बना पाते हैं। यह आगे मालुम होगा
