
प्रयागराज, 28 मार्च 2026।
पंचबन्धु सेवा संस्थान द्वारा हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र से जुड़े एस.आर.यू. (स्किलिंग, रिस्किलिंग एवं अप-स्किलिंग) कार्यक्रम का शुभारंभ आज गंगापुरम एडीए रोड, नैनी स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मंजू राव (जिला कार्यवाहिका, राज्य महिला सेवा समिति), रंजना मिश्रा, दिलीप केसरवानी (नामित सभासद, प्रयागराज) एवं योगेश शुक्ला (प्रबंधक, अपेक्स आईटीआई कॉलेज) उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा संस्थान की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र में 30 आवेदकों को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करना है। इस पहल से स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों के साथ राकेश विश्वकर्मा, रेनू सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रबंधक संदीप सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया।
