सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी में विधि विधान से मनाया गया रामनवमी पर्व

नवमी तिथि मधुमास पुनीता, सुकल पक्ष अभिजित हरिप्रीता
बारा प्रयागराज  चैत्र नवरात्रि महोत्सव के साथ शुक्रवार को रामनवमी महोत्सव पर बारह बजते ही मन्दिरों में घंटा शंख के साथ भए प्रगट कृपाला। दीन दयाला कौशल्या हितकारी के साथ श्रद्धालु भक्तजनो ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया। इसी क्रम में श्री सर्वेश्वर हनुमान मंदिर नारीबारी में श्री राम जन्मोत्सव मनाया गया। श्री राम स्तुति, भजन,कीर्तन के बाद हर्षोल्लास के साथ श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से सूर्यकांत शुक्ल, अशोक मिश्र, पुजारी रमेश दास, दिलीप चतुर्वेदी, शरद गुप्ता, विवेक केसरवानी,दीपक केसरवानी, घनश्याम शुक्ल, अतेंद्र चतुर्वेदी, मोनू केसरवानी, लालचंद्र शुक्ल, डा पीके पाठक, कान्हा चतुर्वेदी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। वहीं नवरात्रि महोत्सव के समापन पर मन्दिरों सहित घर घर कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने शक्ति स्वरूपा आदि पराशक्ति दुर्गा जी का पूजन किया। इसी क्रम में नीलकंठ महादेव मंदिर और दुर्गा मंदिर मवैया में सुंदरकांड पाठ के बाद विशाल भंडारा आयोजित किया गया। प्राचीन सिद्ध पीठ मां काली मंदिर पतिंगरा धाम झंझरा चौबे में अष्टमी को कन्या पूजन कर भंडारा आयोजित किया गया। दशमी को पतिंगरा धाम में पूरे क्षेत्र का विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी मंदिर के पुजारी रमाशंकर चतुर्वेदी ने देते हुए बताया कि उक्त भंडारा में क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से वर्ष के दोनों नवरात्रों में विशाल भंडारा आयोजित किया जाता है। पुजारी ने उक्त अवसर पर सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण में पहुंचने की अपील किया है

Related posts

Leave a Comment