शंकरगढ प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा.चंद्रमणिमिश्र।वर्तमान मे शासन की मंशा के अनुरूप 04/07/2025 को शंकरगढ़ वन रेंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत गाढ़ा कटरा में वन महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत पीपल, बरगद, पाकड़, कटसगौन, सागौन, शीशम इत्यादि प्रजातियों का वृक्षारोपण कराया गया इस दौरान मुख्य अथिति डॉ वाचस्पति विधायक बारा,विशिष्ट अतिथि हर्षिका सिंह मुख्य विकास अधिकारी(CDO) प्रयागराज, निर्मला सिंह ब्लॉक प्रमुख शंकरगढ़, कामता सिंह ग्राम प्रधान गाढ़ा कटरा, अजय कुमार क्षेत्रीय वनाधिकारी शंकरगढ़,सहित गणमान्य व्यक्ति व शंकरगढ़ वन रेंज के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। क्षेत्रीयवनाधिकारी अजय कुमार ने बताया की शासन की मंशानुरूप “35 करोड़ वृक्षारोपण जन अभियान 2025- एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत क्षेत्रीय प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वन महोत्सव का कार्यक्रम मनाया जा रहा हैं जिसमें वृहद पैमाने पर वन विभाग के द्वारा वृक्षारोपण किया जा रहा हैं एवं जनजागरूकता व जनसहभागिता को सुनिश्चित करने हेतु मिशन मोड़ में वृक्षों एवं वृक्षारोपण को महत्त्व को समझाते हुए कार्यक्रम किये जा रहे हैं। वृक्ष हमें ऑक्सीजन, भोजन और आश्रय जैसे आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं , साथ ही पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं और जलवायु परिवर्तन को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए हम सब का दायित्व हैं की वृक्षों को बचाये एवं अधिक से अधिक पौधरोपण करे।
