उत्तर प्रदेश के इन जिलो मे भारी वर्षा होने की संभावना

 

भारी वर्षा होने की संभावना*
• चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, अमेठी, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर एवं आसपास के इलाकों में।___
तेज आंधी/हवा (30–40 किमी/घंटा की गति से लेकर 50 किमी/घंटा) चलने की संभावना
• चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, बलरामपुर, बहराइच, अमेठी, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, बिजनौर, रामपुर, फिरोजाबाद, कासगंज, एटा, औरैया एवं आसपास के
हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना
• आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, जौनपुर, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, भदोही, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, शाहजहांपुर, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, सम्भल, बरेली, पीलीभीत, अमरोहा, अलीगढ़, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत ___
_• बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, मथुरा, मुरादाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर एवं आसपास

तेज आंधी/हवा (30-40 किमी/घंटा की गति के साथ 50 किमी/घंटा तक) चलने की संभावन
हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना
• बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, फुलपुर, कर्नलगंज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, अम्बेडकर नगर, सुल्तानपुर, जौनपुर, भदोही, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाके।

बहुत भारी / अत्यधिक भारी वर्षा और तेज़ झोंकेदार हवाओं के कारण संभावित प्रभाव और सुझाव

*संभावित प्रभाव:*
• पेड़ों की शाखाएं टूट सकती हैं, जैसे कि केला, पपीता, सहजन जैसे छोटे पेड़ उखड़ सकते हैं।
• तेज़ हवा और वर्षा के कारण बागवानी, फसलों और पौधों को नुकसान हो सकता है।
• तेज़ हवाओं और वर्षा से कमजोर संरचनाओं को आंशिक नुकसान हो सकता है।
• कच्चे मकान/दीवारें, झोपड़ियाँ और सड़कों को भारी वर्षा से हल्का नुकसान हो सकता है, खुले में रखी वस्तुएं उड़ सकती हैं।
• भारी वर्षा और तेज़ हवाओं के कारण सड़क और रेल यातायात बाधित हो सकता है तथा छोटी नौकाएं प्रभावित हो सकते हैं।
• भारी वर्षा के कारण दृश्यता में कमी आ सकती है तथा कुछ स्थानों पर कीचड़ धंसाव, भूमि धंसाव, जलभराव, पानी भराव और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
________________________________________
*सुझावित कार्रवाई:*
• कृपया सतर्क रहे | स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें | मौसम की स्थिति पर निगरानी रखें और आवश्यक होने पर सुरक्षित स्थानों की ओर जाने के लिए तैयार रहें।
• नदियों के समीप बाढ़ प्रभावित ग्रामों के लोग नदी/घाटों के आस-पास न जाये| बच्चों को अकेले नदी/घाटों के समीप न जाने दे |
• वर्षा के दौरान वज्रपात का खतरा रहता है, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें, यदि खुलें स्थान पर हो तो पक्के मकान की शरण ले| नदी, तालाब, घाटों से दूर रहे|
• बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
• आकस्मिक बाढ़ की स्थिति में पुलिस/एसडीआरएफ//जिला प्रशासन की मदद लें
• *आपात काल की स्थिति में 112, 1070, 1077 पर संपर्क करें* |
• उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जनहित में जारी |

Related posts

Leave a Comment