गोदिया,10 वी में प्रावीण्य प्राप्त विद्यार्थियों का नूतन विद्यालय में सत्कार

गोंदिया--- श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था द्वारा संचालित नूतन विद्यालय, सिविल लाइन एवं रामनगर विद्यार्थियों का संयुक्त रिजल्ट 94/ रहा। इस वर्ष 10 वी कक्षा में कुल 74 विद्यार्थियों ने सहभाग लिया था।जिसमे से 69 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुवे। विद्यालय से उत्कृष्ट आनेवाले 10 विद्यार्थियों का उनके पालको के साथ श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था के पदाधिकारियों व शिक्षकों की और से विद्यालय में सत्कार किया गया। सत्कार प्राप्त विद्यार्थियों के नाम व प्राप्तांक क्रमशःनिम्मानुसार है। *कु.समिक्षा नंदकिशोर उइके-90.40,कु.शोभना हेमराज वैरागड़े-87.80,कु.रीता अनिल कॉम्बडी-84.80,कु.नंदिनी प्रकाश ब्राह्मानकर-79.20,कु. रितिका दिलिप शेंडे-77.80,कु.आलिया इरशाद खान-77.20,प्रणय खेमराज घोडेश्वार--76.40,अश्विन बयानलाल बघेले-75.40,कु. सोनाली गजानन हुकरे-73.40*
सभी विद्यार्थियों के सत्कार हेतु नूतन विद्यालय,सिविल लाइन,गोंदिया में सत्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
*कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में श्री राष्ट्रीय शिक्षण संस्था के सचिव अमृत जी इंगले व विशेष अतिथी के रूप में संस्था के उपाध्यक्ष महोदय अजयजी इंगले,प्रमुख अतिथी के रूप में मुख्याध्यापक वाय.पी.बोरकर सर मंच पर शोभायमान थे।* कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन शिक्षक सुरेंद्र मेश्राम व आभार प्रदर्शन रामनगर शाखा प्रभारी डी.एम.राउत सर ने किया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष महोदय व विशेष अतिथि महोदय ने अपने विद्यालय से उच्च पदों पर गए विद्यार्थियों के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी एवं इस वर्ष 10 वी कक्षा में विशेष प्रावीण्य प्राप्त विद्यार्थियों को बधाईयां दी व उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।
सम्पूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक आर.जी.कटरे,एस. एस.ठाकुर,बी.आर.पटले,शिक्षिका कु.अनिता मेश्राम,श्रीमती एम.सी.आम्बेडारे,कर्मचारी एफ. आर.परिहार,महेश परिहार,कूंदन पटले,हरीश राउत,आर.टी.लाडे जी व पालक वर्ग से नंदकिशोर उके जी व अन्य पालक वर्ग व शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी वर्ग एवं विद्यार्थी वर्ग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment