10 जून 2025 प्रयागराज । भारतीय जनता पार्टी प्रयागराज यमुनापार के 20 मंडलों में 18 मंडल के पदाधिकारियों की घोषणा मंगलवार को शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल व जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने मंडल अध्यक्षों की संस्तुति से घोषित कर दिया है। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने सभी नवनियुक्त मंडल के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा संगठन के रीती-नीति पर चलते हुए सभी अभियानों को कार्यकर्ता सफल बनाते हुए विना भेदभाव के सबको साथ में लेकर चलें। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने भी उपरोक्त जानकारी देते सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि यमुनापार में 20 मंडल है, जिसमें 18 मंडलों के पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। सोमेश्वर महादेव एवं चाका मंडल के मंडल अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद दोनों मंडलों का गठन किया जाएगा।
प्रदीप मिश्र-मिथिलेश पांडेय बने मंडल मंत्री भाजपाइयों ने दी शुभकामनाएं
नारीबारी मंडल मंत्री बनाए गए भाजपा जिला सह- मीडिया प्रभारी प्रदीप मिश्र व आईटी जिला सह-संयोजक मिथिलेश कुमार पांडेय को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने माल्यार्पण कर मुंह मीठा कराते हुए शुभकामनाएं दी, पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती ने यमुनापार के सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए संगठन मजबूती हेतू विश्वास व्यक्त किया। शुभकामनाएं देने वाले में आईटी जिला संयोजक सतीश विश्वकर्मा, धर्मराज पाल, अनिल चतुर्वेदी,गिरीश कुमार चतुर्वेदी, सुभाष चन्द्र,लाला केसरवानी आदि रहे।