
किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए रामकृष्ण सिंह पटेल ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों और पिछड़ों को राजनीति का पाठ पढ़ाया, जमींदारी उन्मूलन कानून के जरिए किसानों को जमीन का मालिक बनाया, पटवारी पद समाप्त कर 28 हजार लेखपाल के नए पद सृजित कर भर्ती किए, चकबंदी, मंडीसमिति कानून, भूमि संरक्षण, यूपी एग्रो का गठन कराया। ग्रामीण भारत के विकास के लिए ग्रामीण विकास मंत्रालय की स्थापना की। जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों का विकास संपन्न हुआ। वे किसानों के सही हितैषी थे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रयागराज अशोक कुमार सिंह ने किया। गोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुखरूप से हंसराज यादव, अरुण सिंह, नर्वदा सिंह, अशोक सिंह, रविन्द्र सिंह, धनुर्धर तिवारी, राम सिंह, विमल सिंह, सहित दर्जनों कार्यकर्ता रहे।