•
ग्रामीण अंचल मे शान्ति सौहार्द्र से मनी होली,

(प्रमोद बाबू झा) नारीबारी, भारतीय सनातन संस्कृति की प्राचीन गरिमा हमारे देश के पर्व व त्योहारो से जुङी है और इस वर्ष प्रमुख त्योहार होली पर लोग एक दूसरे के साथ अबीर गुलाल व रंग लगाकर गले मिलकर होली मनाते है,ग्राम सभा जूही मे
होली पर्व पर लोगों ने शांति सद्भाव का वातावरण बनाए रखा इसके लिए गांव के लोग बधाई के पात्र हैं उक्त बातें शंकरगढ़ प्रधान संघ महासचिव दिनेश कुमार मिश्र ने कही अपने ग्राम सभा जूही में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान श्री मिश्र ने कहा कि सामाजिक सद्भाव का ये त्यौहार एक दूसरे के साथ प्रेम और मिलन का है इस मौके पर श्री मिश्र ने शंकरगढ के प्रधानो छेत्र पंचायत सदस्यो सहित मिडिया कर्मियो को भी होली की बधाई दिया इस दौरान राजेंद्र कुमार शुक्ल प्रधानाध्यापक, विद्या कांत द्विवेदी हेमराज सिंह राम कैलाश मिश्र जगदीश तिवारी गुलाब कमलेश कुमार शैलेश कुमार एवं ग्राम पंचायत अधिकारी आशुतोष जौहरी तथा राजेश सिंह सहित जूही ग्राम सभा के भारी तादाद में नागरिकों ने ग्राम प्रधान के साथ होली मनाया, इस दौरान जाने-माने किसान प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र ने शंकरगढ क्षेत्र में शांति सद्भाव से होलीमनाने पर खुशी जाहिर की ,उधर भाजपा नारीबारी मंडल अध्यक्ष अंजनीलाल के द्वारा अपने गाव कपङौरा महराज पुरवा शिव मंदिर मे होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान भजन कीर्तन व होली गीतो से कलाकारो ने शमा बाधा,इस मौकेपर हास्य ब्यंगकार ठाकुर इलाहाबादी ने भी फागुनी रचनाये सुनाया,इस दौरान समाज सेवी कान्तेश्वर नाथ,आनंद ठाकुर मोनू सोनू ठाकुर सहित गांव के लोग मौजूद रहे
उधर आशीष सिंह पटेल राजा, युवा समाज सेवी बिधान सभा बारा, सबलू मिश्रा,चौकठा
संतोष सिंह प्रधान मवैया कला,राम प्रकाश सिंह प्रधान सुरबल चंदेल, सूबेदार सिंह प्रधान प्रतिनिधि फुलतारा, राजनारायण प्रधान गङैया लोनीपार, सपा नेता राघवेन्द्र शुक्ल, कुलदीप मिश्र, रामविलास दुबे बार्डर,ने भी शान्तिपूर्ण ढंग से होली पर्व मनाने पर लोगो को बधाई दिया शहर मे खन्ने ट्रेडर्स कीडगंज के तत्वावधान मे भाजपा महानगर किसान मोर्चा प्रतिनिधि वेद प्रकाश सोनकर खन्ने भाई ने मजदूरो व मैकेनिको मिस्त्री के साथ होली मनाया ,उन्होने कहाकि यह मेल जोल और प्रेम सौहार्द का त्योहार है इस मौकेपर , राज सोनकर,शिवाग सोनकर के अलावा अशर्फी लाल भारतीया यादव सहित दो दर्जन से ज्यादा लोग मौजूद रहे