
शंकरगढ प्रयागराज से प्रमोद बाबूझा.चंद्रमणिमिश्र. शंकरगढ वन रेंज अंतर्गत वन छेत्राधिकारी अजय कुमार और वन विभाग की टीम लगातार वन रेंज अंतर्गत वृक्षारोपण और पौध संरक्षण के प्रति न केवल ग्राम प्रधानों बल्कि आम लोगों को भी जागरुक कर रही है इसी क्रम में 26-7-2025 को शंकरगढ़ रेंज के अंतर्गत बशहरा उपहार भाग 1 में 20 हेक्टेयर के 1 हेक्टेयर भू भाग पर ग्राम प्रधान राजकरण सिंह एवं वन विभाग के टीम के द्वारा पीपल,बरगद ,और पाकड़ के पौधे लगाकर ग्राम वन की स्थापना की गई इस संदर्भ में प्रधान वसहरा ऊपरहार राजकरन सिंह ने बताया कि शासन की मनसा के अनुरूप वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराया जा रहा है मैं गांव और क्षेत्र के भी नागरिकों से अपील करता हूं कि वह भी अपना योगदान दें और वृक्षारोपण अभियांन मे सहभागिता करे इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार के अलावा आकाश कुमार संजय कुमार अरुण सिंह सहित बनकर्मी मौजूद रहे
बसहरा ऊपरहार मे ग्राम वन कार्यक्रम आयोजित
