यमुनापार से प्रमोद बाबूझा.चंद्रमणिमिश्र।केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार के सहयोग से जनपद प्रयागराज बारा विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक आदरणीय डॉ. वाचस्पति बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विकास खंड जसरा के ग्राम पंचायत कंजासा, मझियारी और सेमरी में लगातार निरीक्षण एवं संपर्क बनाए हुए हैं, समय समय पर बाढ़ पीड़ितों में लोगों को भोजन की पैकेट वितरण करना तथा उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं के द्वारा क्षेत्र में भेजकर सूखी सामग्री जैसे-लाई, नमकीन, गुड, चना, कैंडल, माचिस, मिट्टी का तेल, आटा, चावल, दाल, आलू सहित अन्य सामग्रियों की पैकेट का वितरण किया जाता है।
बारा विधायक डॉ वाचस्पति के निर्देशानुसार किसी भी प्रकार की क्षति को रोकने के लिए हम सब सदैव तत्पर हैं, सजग हैं। विधायक और उनकी पूरी टीम एक-एक व्यक्ति की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध हैं, लखनऊ से वापस आते ही बाढ़ पीड़ितों के बीच आगे भी विधायक जी के द्वारा मदद की उक्त जानकारी नीरज केसरवानी
मीडिया प्रभारी विधायक बारा ने दी
।उधर करछना-मेजा विधानसभा के बाढ़ प्रभावित गांवों में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कार्यकर्ताओं के साथ सघन दौरा किया। उन्होंने बबुरा, लटकहा, नटका, बसही, कोना, भटौती, जनवार, सिंहपुर, बरसैता सहित कई क्षेत्रों में पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाने। उन्होंने मौके पर मौजूद तहसीलदार, लेखपालों व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर लोगों की समस्याओं के समाधान और राहत कार्यों में तेजी लाने की बात कही। श्री शुक्ल ने कहा कि योगी सरकार के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ता राहत शिविर, भोजन-पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने में प्रशासन के साथ सहयोग में लगे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भाजपा सरकार और कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान साथ में जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल, जिला मंत्री राजेश धनगर, कृष्ण दास गुप्ता,भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, डाँ. देवी सिंह पटेल, पृथ्वी पाल, प्रदीप पांडेय, अजय सिंह,अमरेश तिवारी, दिवाकर सिंह, आनन्द तिवारी सहित शक्ति केंद्र व बूथ कार्यकर्त मौजूद रहे
