शासन का सेवा सेतु अभियान के तहत चाकघाट में कार्यक्रम हुआ आयोजित


चाकघाट से प्रमोद बाबू झा। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मुख्यमंत्री सेवा सेतु अभियान के परिप्रेक्ष्य में नगर परिषद चाकघाट केसरवानी कान्वेंट स्कूल सभागार में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद चाकघाट के अध्यक्ष विभव कुमार जायसवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार राम लखन गुप्त, नगर परिषद चाकघाट के उपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा सतीश केसरवानी, पार्षद मानिकचंद केसरवानी, श्रीमती रंजना केसरवानी, मनोनीत पार्षद सौखी लाल सोनी, उमाशंकर केसरवानी, श्रीमती दीपिका नामदेव, पंकज त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण मिश्रा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक सतीश केसरवानी,दीपक वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता आदि की उपस्थिति प्रमुख रही। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। कार्यक्रम में त्योंथर क्षेत्र के तहसीलदार राजेश तिवारी की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही ।वक्ताओं में राम लखन गुप्त, सतीश केसरवानी, अरुण मिश्रा, पंकज त्रिपाठी आदिने अपने विचार व्यक्त किए। अतिथि के रूप में उपस्थित प्रशांत पाठक ने मध्य प्रदेश शासन की जनहित में चलाए जा रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए आयोजन की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। नगर परिषद अध्यक्ष विभव जायसवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन आदर्श शुक्ल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के उपस्थित विभाग प्रमुखों के साथ रही।वे आयोजन स्थल पर अपने स्टाल लगाकर जन समस्याओं को सुनने का उपक्रम किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. दीपचंद श्रीवास्तव, डॉ. नीरज चतुर्वेदी सहित उनके स्टाफ के अन्य लोग उपस्थित रहे। महिला एवं बाल विकास के सुपरवाइजर श्रीमती सुषमा शुक्ला की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विविध व्यंजनों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तथा शासन की योजना अनुसार हितग्राहियों को लाभान्वित किया। संदीपनी माध्यमिक विद्यालय चाकघाट के प्राचार्य अजय कुमार श्रीवास्तव, नेहरू स्मारक स्नातक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गौहर हसन एवं उनके टीम के बृजेश द्विवेदी उपस्थित रहे। सहकारिता विभाग से सहायक समिति प्रबंधक नवनीत झा शिवेंद्र सिंह बघेल संजय मिश्रा, कृषि विभाग की ओर से शुभम साहूकार, रीवा आईटीआई से शिव बहादुर सिंह, यूनियन बैंक की ओर से बैंक मित्र शिवेंद्र सेन,बिजली विभाग सहित अन्य कई विभागों के कर्मचारी इस सेवा सेतु कार्यक्रम में उपस्थित रह जन समस्याएं सुनी। नगर परिषद की और से उपस्थित विधाता पांडेय सहित निकाय के कर्मचारियों ने आयोजन की व्यवस्था में सराहनीय भूमिका निभाई। जबकि इस कार्यक्रम में नगर परिषद चाकघाट के सीएमओ की उपस्थिति नहीं रही जो चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस विभाग वन विभाग की भी अनुपस्थित लोगों को खली। आयोजित कार्यक्रम में प्रचार प्रसार एवं जानकारी के अभाव में क्षेत्र एवं नगर के लोगों की उपस्थिति बहुत ही कम रही।

Related posts

Leave a Comment