शंकरगढ।समाजसेवियों ने पेश की मानवता की मिसाल, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

शंकरगढ़, , प्रयागराज। तहसील बारा के थाना शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम बराडीह कॉलोनी में इन दिनों बाढ़ का पानी घुसने से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऐसे कठिन समय में कुछ समाजसेवियों ने आगे आकर मानवता की मिसाल पेश की है।

शनिवार को बाढ़ से ग्रसित परिवारों के लिए खाने-पीने की राहत सामग्री वितरित की गई। यह पुनीत कार्य थाना शंकरगढ़ के अच्छे समाजसेवी *दीपू पाठक, रत्नाकर सिंह, ग्राम प्रधान देवरा* और लेखपाल *विनय* के सहयोग से किया गया।

समाजसेवियों ने घर-घर जाकर आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, बिस्किट और पीने के पानी की सामग्री बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाई।

ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के कारण कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा था, ऐसे में यह मदद उनके लिए बड़ी राहत बनकर आई है।

समाजसेवी दीपू पाठक ने कहा कि “यह समय राजनीति का नहीं, मानवता का है। हम सबको मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए।”

स्थानीय लोगों ने समाजसेवियों के इस सराहनीय कदम की जमकर प्रशंसा की है।

Related posts

Leave a Comment