शंकर गढ़ प्रयागराज।आम तौर पर लोग चर्चा में कहते हैं कि अच्छा काम कभी छुपता नहीं, उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र अंतर्गत शंकरगढ़ में यह कहावत सच साबित हुई है। शंकरगढ़ के तेज-तर्रार और ईमानदार थाना प्रभारी रहे सुशील कुमार दुबे इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। बता दें कि शंकरगढ़ थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे का ट्रांसफर पहले ही लखनऊ जोन के लिए हो चुका था ko। वह अंडर ट्रांसफर चल रहे थे, इसके बावजूद उच्चाधिकारियों ने उनकी कार्यकुशलता, बेदाग छवि और कुशल नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए शंकरगढ़ थाने की कमान उन्हीं के हाथों में सौंप दी थी,विभाग के इस फैसले ने यह साबित कर दिया कि आज भी कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों की कद्र होती है। अपने दूसरे कार्यकाल के इस छोटे से समय में भी सुशील दुबे ने अपराध नियंत्रण,कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने और जनसुनवाई में ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि क्षेत्र में चारों तरफ उनकी तारीफ़ व चर्चा है कि थाने में आने वाले हर फरियादी को सम्मान देना, बिना भेदभाव के गरीब-अमीर सबकी सुनना और मौके पर जाकर न्याय दिलाना उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान रही। अब उच्चाधिकारियों के आदेश पर उन्हें पुलिस लाइन प्रयागराज बुलाया गया है, जहां से सभी औपचारिकताएं पूरी कर वह अपने पूर्व निर्धारित ट्रांसफर स्थल के लिए रवाना होंगे। उनके जाने की खबर से शंकरगढ़ के संभ्रांत नागरिकों, व्यापार मंडल,समाजसेवियों और ग्रामीणों में मायूसी छा गई है। समाज सेवी चंद्र मणि मिश्र सहित लोगों का कहना है कि सुशील कुमार दुबे सिर्फ एक थानेदार नहीं, बल्कि एक व्यवहार कुशल और जमीन से जुड़े अधिकारी थे। शंकरगढ़ में शांति व्यवस्था कायम रखने और आम जनता के बीच पुलिस की छवि को मानवीय और बेहतर बनाने में उनका उल्लेख होगा योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। यह भी संयोग है कि सुशील कुमार दुबे जी की तरह नये थाना प्रभारी प्रीतम कुमार तिवारी भी कीडगंज थाना से अब शंकर गढ़ थाने का चार्ज संभालेंगे और लोगों को उम्मीद है कि जनता के बीच नवागंतुक थाना प्रभारी भी जनता का विश्वास कायम रखेंगे यह आगे मालुम होगा उधर समाज सेवी रामायण प्रसाद शुक्ला समाजसेवी अरविंद मिश्रा गुड्डा महेंद्र कुमार शुक्ल पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष शंकर गढ़ संतोष सिंह प्रधान मवैया कला दिनेश मिश्र प्रधान जूही सूबेदार सिंह प्रधान प्रतिनिधि फूलतारा भारत निषाद प्रधान छतरगढ़ ने थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे के कार्यकाल की सराहना किये
शंकर गढ़ थाना प्रभारी बतौर सुशील कुमार दुबे छोटे से कार्यकाल में ही जीता विश्वास । नवागंतुक थाना प्रभारी प्रीतम कुमार तिवारी से लोगों की बढ़ी उम्मीद?,
