चाकघाट से प्रमोद बाबू झा। उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश सीमा क्षेत्र अंतर्गत नेहरू स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय चाकघाट के प्रांगण में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ.गौहर हसन ने महाविद्यालय प्रांगण में वृक्ष लगाकर पर्यावरण स्वच्छता एवं हरियाली से भरपूर मध्य प्रदेश की भूमि को विकसित करने की संकल्प के साथ समाज सेवियों, महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्रों से आग्रह किया कि वे अधिकाधिक वृक्ष लगा कर उसकी देखभाल ठीक वैसे ही करें जैसे अपने परिवार के लोगों की की जाती है।
वृक्षारोपण के इस अवसर पर महाविद्यालय के अतिथि शिक्षक ज्ञानेंद्र उपाध्याय, धर्मेंद्र द्विवेदी, राम लखन गुप्त, जनक राज सिंह, विवेक सिंह, महाविद्यालय स्टाफ अशोक कुमार सिंह, देवराज, छात्र रितिक कुमार तिवारी, शुभम पुरी, साक्षी शुक्ला, आदि की उपस्थिति प्रमुख रही
