प्रयागराज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की शंकरगढ़ में बड़ी कार्रवाई, अचानक हुई कार्रवाई से मानक विहीन अस्पतालों, पैथोलॉजी केंद्रों और झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

शंकरगढ़, प्रयागराज/शंकरगढ क्षेत्र में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के निकट संचालित एक पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया। टीम ने लैब पर ताला लगाकर उसे मोहरबंद कर दिया। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रयागराज से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित पैथोलॉजी केंद्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान आवश्यक मानकों और अभिलेखों की जांच की गई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए लैब को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई और पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा शुरू हो गई।
स्वास्थ्य विभाग की इस अचानक कार्रवाई के बाद शंकरगढ़ क्षेत्र में संचालित अन्य निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी केंद्रों तथा कथित झोलाछाप डॉक्टरों में भी खलबली मच गई। कई संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों और मानकों को लेकर सक्रियता बढ़ा दी। क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज हो गई है कि स्वास्थ्य विभाग आने वाले दिनों में शंकर गढ़ के आसपास नारीबारी चौखटा चाक घाट वार्डर छेत्र में संस्थानों की भी जांच कर सकता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य विभाग नियमित रूप से इस प्रकार की जांच और कार्रवाई करता रहे तो बिना मानक संचालित संस्थानों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा और मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई के विस्तृत कारणों और आगे की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। यदि विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी होता है, तो उसके आधार पर आगे की जानकारी भी सामने आ सकती है

Related posts

Leave a Comment