इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र में डा संगम मिश्र का ब्यापक जनसंपर्क अभियान चालू

यमुनापार सेप्रमोदबाबू झा , वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ संगम मिश्र शहर दक्षिणी, करछना विधानसभा होते हुए मेजा विधानसभा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। क्षेत्र के कई लोगों के यहां दुख सुख में सम्मिलित हुए। डॉ संगम मिश्र मांडा ब्लॉक के राजापुर गांव गए, जहां मंडी परिषद के पूर्व सभापति भगवान दास कुशवाहा की बहू के आकस्मिक निधन पर उनके घर जाकर शोक प्रकट किया। डॉ संगम मिश्र ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दुख की इस महान घड़ी में परिवार को ईश्वर सहनशक्ति दें, मांडा ब्लॉक के बभनी हेठार गांव भी गए।जहां पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री की माता जी के निधन पर शोक प्रकट किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ संगम मिश्र जफरा मसौली गांव ब्लॉक मंडा में अमरेश तिवारी जी के यहां भी गए,जहां उनकी माताजी के निधन पर दुख एवं शोक प्रकट किया। डॉ संगम मिश्र के साथ यमुनापार के वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप शुक्ल,एस. के. तिवारी, सुशील शर्मा,शंकरदेव त्रिपाठी, यश विक्रम, आकाश एवं घनश्याम आदि लोग रहे। लोगो का कहना है कि डा संगम मिश्र निश्चय ही एक जन नेता के रुप मे आने वाले समय मे यमुनापार के लोगो के दिलो मे जगह वनायेगे

Related posts

Leave a Comment