प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा।
प्रयागराज पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमुना के तट पर कालीघाट स्थित वोट क्लब मे भारतीय जनता पार्टी और जनसंघ से जुड़े तीन विभूतियां की विशाल प्रतिमाओं का अनावरण किया।
इस दौरान उन्होंने प्रयागराज की महिमा को सराहा महाकुंभ में प्रयागराज वासियो के भाव को भी सराहा।
उन्होंने शिवालय पार्क और महाकुंभ के साथ महर्षि भारद्वाज की विशाल प्रतिमा आश्रम आदि के जीवनोद्धार प्रयागराज के तीर्थों के जीर्णोद्धार की भी बात कही।
उन्होंने प्रयागराज में आगामी होने वाले विकास कार्यों का संदेश भी दिया और बताया कि 1100 करोड रुपए की लागत से एक बड़ा पुल गंगा पर बनने वाला है।
इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी संबोधित किया खास बात यह रही की मुख्यमंत्री के कार्यों को सराहा साथ ही उन्होंने आगामी 27 के चुनाव को उनकी अगुवाई में लड़ने की बात कही।
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित थे लेकिन वह बोले नहीं जबकि शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेई फूलपुर विधायक दीपक पटेल विधानसभा परिषद सदस्य सुरेंद्र चौधरी और कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने भाजपा और मुख्यमंत्री के जनहित कार्यों का उल्लेख किया
इसके बाद मुख्यमंत्री आई ट्रिपल सी में पीडब्ल्यूडी के साथ बैठक की। कुछ खास लोगों से मिले।
इसके पहले प्राथमिक के बच्चों को उन्होंने भेंट स्वरूप बैग दिए। कार्यक्रम के संदर्भ में भाजपा किसान मोर्चा महानगर सदस्य वेदप्रकाश सोनकर खन्ने भाई ने कहा कि योगी राज में जनता को बड़ी राहत मिली अनेक जनहित कार्यक्रम से लोग लाभान्वित है इस दौरान प्रयागराज के मेयर सहित भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे
प्रयागराज में मुख्य मंत्री योगी राज की हुई सराहना।
