प्रयागराज से प्रमोद बाबू झा।
नेहरू ग्राम भारती मनित विश्वविद्यालय में डॉ आदि नाथ ( सहायक आचार्य वनस्पति विज्ञान ) ने दिनांक 04.07.2026 को शोध निदेशक का पदभार डॉ आशीष शिवम् से ग्रहण किया,डॉ नाथ ने शोध के विभिन्न आयामों मूलभूत विचार मौलिक चिंतन नवाचार तकनीकी हस्तांतरण जन सामान्य तक नूतन तकनीकी की पहुंच शोध प्रोजेक्ट कंसल्टेंसी एंटरप्रेन्योरशिप कौशल विकास गुणवत्ता पूर्ण शोधपत्र पुस्तकें एक्सटेंशन सुविधाएं पेटेंट कॉपीराइट व्यापार रहस्य के अनुरूप कार्य हेतु कटिबद्धता जतायी,ध्यातब्य है कि डॉ नाथ सुक्ष्माजैविकी के विविध क्षेत्रों में नील हरित शैवाल सूक्ष्म शैवाल जीवाणुओं विषाणुओं व कवकों से तृतीय पीढ़ी के जैव ईंधन सनस्क्रीन लोशन एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस कार्बन कैप्चर संग्रहण बायोलॉजिकल मृदा परत सहित विविध क्षेत्रों में शोध कार्य/ विशेषज्ञता रखते हैं,आपने फिजियोलॉजी एंड मोलिकलर बायोलॉजी ऑफ प्लांट्स 3 बायोटेक करंट माइक्रोबायोलॉजी आर्काइव ऑफ माइक्रोबायोलॉजी एन्वाइरन्मेंटल टेक्नोलॉजी इंटरनेशनल जर्नल ऑफ एन्वाइरन्मेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी जीन रिपोर्ट एवं बायो इंफॉर्मेशन सहित स्प्रिंगर एल्सवियर फ्रांसिस एवं टेलर के सम्मानित जर्नल में 37 शोध पत्र 6 बुक्स 12 चैप्टर्स पत्राचार ऑथर फर्स्ट ऑथर में प्रकाशित किया है।
डा आदि नाथ बने नेहरू ग्राम भारती के शोध निदेशक।
