शंकरगढ़ (प्रयागराज)। बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद का शिवराजपुर स्थित केशव राज पैलेस में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में सांसद सनातन पांडे ने केंद्र सरकार पर कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोकतांत्रिक संस्थाएं और लोकतंत्र का चौथा स्तंभ दबाव में हैं तथा आम नागरिक को न्याय पाने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों की आवाज दबाई जाती है।
सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि देश में आर्थिक असमानता बढ़ रही है, जिससे गरीब और गरीब तथा अमीर और अधिक अमीर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में न्याय की गुंजाइश बेहद कम रह गई है।
अपने संबोधन में उन्होंने ब्राह्मण समाज और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया तथा लखनऊ में बड़े स्तर पर शक्ति प्रदर्शन करने की बात कही। इस दौरान सैकड़ों की तादाद में ब्राह्मण समाज सहित पार्टी जनों ने उनका शानदार स्वागत किया
कार्यक्रम में कुंजन लाल मिश्रा, रामायण प्रसाद शुक्ला, सूर्य निधन पांडे, सूर्य बली चौबे, आनंद पांडे, चंद्रमणि मिश्रा, आर्यन यादव, मुलायम यादव, संजय सिंह तोमर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गुलाब कली, वसंत लाल केशरवानी, रंगीले गुरु, अमल पुष्प त्रिपाठी, अरविंद मिश्रा उर्फ गुड्डा, नवनीत मिश्रा, अर्जुन सिंह, शैलेंद्र यादव,पंचेश्वर त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा, राजकरण, शैलेंद्र सिंह (मीडिया प्रभारी) सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिवराज पुर केशव राज पैलेस, में सपा सांसद सनातन पांडे का शानदार स्वागत
