शंकरगढ थाना नारीबारी के पास टैंकर में छिपा कर हो रही थी तस्करी ।लाखों का गांजा बरामद,

प्रयागराज रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग 30। नारीबारी में टैंकर में लदा लाखों का गांजा बरामद। टैंकर में छिपा कर हो रही थी तस्करी
, एसटीएफ, एनसीबी ने टैंकर से लाखों का अवैध गांजा ले जाते भारी खेप बरामद किया गया।
यसटीएफ वाराणसी प्रभारी अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में नार्कोटिक्स ब्यूरो गाजीपुर और शंकरगढ़ थाना पुलिस के संयुक्त अभियान में गांजे की बड़ी खेप बरामद किया गया।
उक्त गांजा केमिकल लदे टैंकर में छुपा कर रखा गया था। जिसकी अनुमानित कीमत लाखों में आंका जा रहा है। जी जे 19, एक्स 5070 टैंकर नो एंट्री में बॉर्डर की पिकेट पार कर पुलिस चौकी नारीबारी क्रॉस कर सुरवल चंदेल यचपी पेट्रोल पंप के बगल रोड से हट कर खाली प्लॉट में खड़ा कर निकलने के लिए उपयुक्त समय का इंतजार कर रहा था। सुरागकसी के आधार पर एसटीएफ और एनसीबी की टीम ने टैंकर को घेर लिया, पुलिस चौकी नारीबारी थाना शंकर गढ़ को भी सूचित कर और संयुक्त तलाशी के दौरान अनुमानित एक कुन्तल गांजा बरामद कर दो  को गिरफ्तार किया गया।टैंकर को शंकरगढ़ थाना ले जाया गया।

Related posts

Leave a Comment