चाकघाट बस स्टैंड के दिन-प्रतिदिन बिगड़ते हालात— किसकी होगी जवाब देही बस स्टैंड में नहीं पहुंचती एक भी बसें

(प्रमोद बाबू झा) चाकघाट रीवा। उत्तर प्रदेश सीमा से लगा नगर परिषद चाकघाट बस स्टैंड की स्थिति दिन-प्रतिदिन निरंतर खराब होती जा रही है। स्थानीय व्यापारियों, समाजसेवियों, यात्रियों, आम नागरिकों ने बताया कि यह सुव्यवस्थित यातायात के लिए नहीं बल्कि निर्माण मटेरियल डंपिंग और निजी उपयोग के लिये बनता जा रहा है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। इस संबंध में अधिकारियों के समक्ष पूर्व में शिकायतें भी पहुंचाई गई इसके बावजूद व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदार मौन बने हुये है विशेष प्रतिनिधि ईशू केसरवानी से की गयी जन शिकायत को सच मानें तो
बस स्टैंड में अतिक्रमण और अवैध कब्जा भी दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। बस स्टैंड परिसर में नगर परिषद के कुछ संविदाकारों द्वारा रेत, गिट्टी इत्यादि को डंप कर रखा गया है जो अपने आवश्यकता के अनुसार परिसर को इस्तेमाल कर रहे हैं। जो कई-कई महीनो तक परिसर में रखा रहता है। इसके साथ ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से दुकानों का निर्माण कर लिया है।साथ ही कुछ लोगों द्वारा बस स्टैंड परिसर में अपने फोर व्हीलर वाहन, ट्रक इत्यादि वाहन को लंबे समय के लिए खड़ा कर दिया जाता हैं। जिससे लोगों को बेहद समस्याओं से सामना करना पड़ रहा है। वता दे कि बस पकड़ने के लिये यात्री हाईवे पर इन्तजार करते है
बस स्टैंड में अव्यवस्थाओं के कारण रीवा प्रयागराज के बीच चलने वाली सैकड़ो बसों का ठहराव व संचालन हाईवे से किया जा रहा है। बस स्टैंड में एक भी बसे नहीं पहुंच रहीं हैं। जिससे हाईवे में ट्रैफिक जाम और सड़क दुर्घटना की संभावना हर पल बनी रहती है। बस स्टैंड निर्माण, मरम्मत एवं अन्य कार्यों में लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद नगर परिषद के जिम्मेदार अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि समस्या के प्रति उदासीन नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सार्वजनिक जगह निजी उपयोग की भेंट चढ़ती जा रही है।

*अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मांग*
नगर के व्यापारियों, समाजसेवियों, यात्रियों, आम नागरिकों ने बस स्टैंड की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, अव्यवस्था फैलाने वालों पर कार्यवाही, नियमित रूप से बस स्टैंड में सभी बसों के संचालन को लेकर नगर परिषद के सीएमओ, एसडीएम, एसडीओपी, क्षेत्रीय विधायक, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन, रीवा आरटीओ, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से ठोस एक्शन लिए जाने मांग किया गया है।

Related posts

Leave a Comment