देवरा लघु डाल पक्की नहर निर्माण में भारी अनियमितता की शिकायत

(प्रमोद बाबू झा)नारीबारी प्रयागराज। शासन द्वारा स्वीकृत विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा सतपुरा के निर्माणाधीन लघु डाल पक्की नहर के कार्य में भारी अनियमितता के आरोप सामने आए हैं।इस वावत ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 630 मीटर लंबी बनने वाली पक्की नहर में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार निर्माण कार्य में ऊपर से बालू डालकर नीचे मिट्टी से ढलाई की जा रही है, जिससे नहर की मजबूती पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छेत्र के किसानों का आरोप है कि यदि इसी प्रकार घटिया सामग्री उपयोग किया गया तो नहर जल्द ही क्षतिग्रस्त होना तय है और शासन की मंशा पर पानी फिर जाएगा।
स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार विभाग एवं अधिकारियों से मांग की है कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाए तथा मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग रोकने के लिए संबंधित ठेकेदार एवं जिम्मेदार कर्मचारियों पर भी कार्रवाई होना जरूरी है।

Related posts

Leave a Comment