दुनिया के सबसे गर्म 100 शहरों में 94 अकेले भारत के शहर

भारत में इस साल भीषण गर्मी का दौर जारी है। देश के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से उपर चल रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि अब समस्या केवल बढ़ते तापमान तक सीमित नहीं रह गई है। बढ़ती उमस, गर्म होती रातें, शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन के संयुक्त प्रभाव ने हीटवेव को पहले के मुकाबले कहीं अधिक खतरनाक और असहनीय बना दिया है।

दुनिया भर के गर्म शहरों की लिस्ट जारी करने वाली वेबसाइट्स के अनुसार शाम छह बजे दुनिया के सबसे गर्म 100 शहरों में 94 अकेले भारत के रहे। दिल्ली में शुक्रवार को लू के हालात नहीं रहे, लेकिन आज से फिर 25 मई तक लू का अलर्ट है। सबसे गर्म शहर विदर्भ का ब्रहापुरी रहा। यहां का तापमान 47.2 रहा।

Related posts

Leave a Comment