शंकर गढ़ नारीबारी प्रयागराज । सरकार द्वारा हीट वेव की चेतावनी खूब दी जा रही है मगर वर्तमान में भीषण गर्मी में विकास खंड शंकरगढ़ अंतर्गत अनेक स्थानों पर नहीं दिख रहा इस संदर्भ में जानकार लोगों नागरिकों का कहना है कि हर वर्ष सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर अस्थाई प्याऊ जो पूर्व में मिट्टी के बड़े घड़ों में पानी उपलब्ध होता था और आम राहगीरों सहित लोगों को इसका लाभ मिलता था मगर इस बार यह व्यवस्था नदारत है नारीबारी सुरबल साहनी लोहरा हर्रो कोहडिया भगदेवा वसहरा उपरहार कल्याण पुर सहित कहीं भी गांव सभाओं के प्रमुख चौराहों पर प्याऊ नहीं है उधर प्रधानों का यह हाल है कि २६मई को कार्यकाल समाप्त होने के बाद की गुणा गणित के चक्कर में जिस जनता ने पिछले ५साल प्रधान वनाया उन्हें भी भूले हैं और भीषण आग बरसती गर्मी और तपन में लोग कैसे जीवन जी रहे हैं इसका ध्यान नहीं है
उधर बारां के वर्तमान एस डी एम साहब ट्रकों को पकड़कर सीज कर चर्चित हो रहे हैं मगर बारां तहसील अंतर्गत प्रमुख चौराहों पर इस भीषण गर्मी मौसम में लोगों को पीने के पानी की समस्या पर सार्वजनिक अस्थाई प्याऊ जो इस साल तहसील प्रशासन आवश्यकतानुसार चालू नहीं किया वह भी आवश्यक है
इस संदर्भ में खंड विकास अधिकारी शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंह से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ग्राम सभाओ में टंकियां की व्यवस्था है मगर उन्होंने टंकियां में पानी उपलब्ध है इस पर कहा कि इसको देखते हैं प्रमुख रूप से नारीबारी सुरबल साहनी सहित प्रमुख चौराहों पर गोर करें वहां जहां किसान मजदूर चौराहों पर आवागमन के दौरान रुकते हैं ऐसी जगह पर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन जगहों पर व्यवस्था देखते हैं नारीबारी में जहां सैकड़ों गांवों के लोग आवागमन करते है मगर मुख्य चौराहे से काफी दूर है जो पानी ग्राम सभा में टंकी बनी है लेकिन अभी तक पानी की उपलब्धता ज्यादातर जगहों पर नहीं देखी गई जहां है भी वह लोगों की जरूरत के लिहाज से आपूर्ति नहीं कर पाता इस संदर्भ में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका है जो समय-समय पर अधिकारियों को प्रमुख समस्याओं के संदर्भ में विशेष कर शंकरगढ़ क्षेत्र जो की पहाड़ी और पठारी क्षेत्र है और यहां हर वर्ष गर्मी में पेयजल की समस्या उत्पन्न होती है यहां पेयजल समस्या के प्रति खास ध्यान देने की आवश्यकता है
